आंध्र प्रदेश से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आंध्र प्रदेश पुलिस ने सांसद को ब्लैकमेल करने और जबरदस्ती वसूली करने के मामले में एक आरोपी को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी रुशांत पेशे से RIT एक्टिविस्ट ने सूचना के अधिकार के जरिए सांसद कुछ जानकारियां इकट्ठा की थीं.
केंद्रीय एजेंसियों को जानकारी भेजने की दे रहा था धमकी
आंध्र प्रदेश के एक सांसद को ब्लैकमेल करने और 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने मुंबई से एक रुशांत जयकुमार वाडके नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक RIT एक्टिविस्ट ने सूचना के अधिकार के जरिए सांसद के बारे में कुछ जानकारियों को इकट्ठा किया था. इन्हीं जानकारियों को केंद्रीय एजेंसियों को भेजने की धमकी देकर सांसद को ब्लैकमेल कर रहा था.
PA से लूटे 70 हजार रुपए
इन सभी चीजों के बाद में जब सांसद ने अपने PA को उससे मिलने के लिए मेडुकुर्रू इलाके में भेजा, तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ में मिलकर चाकू की नोक पर उससे 70,000 रुपए लूट लिए. इस लूट की घटना के बाद में पुलिस में मामला दर्ज कराया गया. जिसके बाद में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और मुंबई के वीपी रोड की पुलिस की मदद से आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है.
सांसद की संवेदनशील जानकारियों को किया था इकट्ठा
बताया जा रहा है कि आरोपी ने RIT अधिनियम का इस्तेमाल करके आंध्र प्रदेश के सांसद के खिलाफ कुछ संवेदनशील जानकारियों को इकट्ठा किया था. रिपोर्ट के मुताबिक इन्हीं जानकारियों की मदद से आरोपी सांसद के ऊपर दबाव बना रहा था और 5 करोड़ रुपए की मांग कर रहा था. बताया जा रहा है कि आरोपी ने सांसद को धमकी दी थी, कि अगर उसे पैसे नहीं दिए गए, तो पूरी जानकारी को केंद्रीय एजेंसियों को दे देगा.
मुंबई में मिली आरोपी की लोकेशन
इस मामले की शिकायत मिलने के बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया. मामला दर्ज करने के बाद में पुलिस ने जांच शुरू कर दी. टेक्निकल एनालिसिस की मदद से पुलिस को आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिली थी. लोकेशन मिलने के बाद में मेडुकुर्रू पुलिस की टीम मुंबई पहुंच गई और वीपी रोड पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद में पुलिस अब उसके दूसरे साथियों को ढूंढ़ रही है.
