एक्टर से नेता बने थालापति विजय की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं. थालापति विजय से केंद्रीय जांच एजेंसी CBI राजधानी दिल्ली में बीते साल हुए करूर भगदड़ मामले में अब पूछताछ कर रही है. यह पूरा मामला 27 सितंबर 2025 का है. जिसको लेकर अब थालापति विजय CBI के सामने पेश हुए हैं.
रैली के दौरान गई थी 41 लोगों की जान
अभिनेता से नेता बनने वाले थालापति विजय से अब CBI पूछताछ कर रही है. यह पूछताछ करूर भगदड़ मामले में हो रही है. आपको बता दें कि 27 सितंबर 2025 तो तमिलनाडु के करूर जिले में थालापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्त्री कजगम (TVK) ने एक रैली का आयोजन किया था. इस रैली में विजय भाषण देने आए थे. जब विजय मंच पर आए थे, तो भीड़ में भगदड़ मच गई और 41 लोगों की जान चली गई थी.
CBI कर रही विजय से पूछताछ
अब इस पूरे मामले को लेकर थालापति विजय दिल्ली में CBI के सामने पेश हुए हैं. इस दौरान CBI ने विजय से इस पूरी घटना को लेकर कड़ी पूछताछ की है. CBI ने विजय से कई सवाल किए हैं. इस पूरी पूछताछ में विजय से पूछे गए 3 मुख्य सवाल काफी कड़े और महत्वपूर्ण थे.
विजय से पूछे गए 3 मुख्य सवाल
1. भीड़ में मौजूद लोगों के बेहोश होने की स्थिति साफ नजर आ ही थी और आप खुले वाहन पर खड़े थे, फिर भी आपने अपना भाषण नहीं रोका. ऐसा क्यों था?
2. जब वहीं पर लोग बेहोश हो रहे थे, तो आप उन्हें पानी की बोतलें दे रहे थे, इसके बाद भी आपने इस मामले में किसी तरह को कोई कदम क्यों नहीं उठाया था?
3. आपके देरी से सभा में पहुंचने के कारण भीड़ में दबाव बढ़ा, आप सभा स्थल पर समय से क्यों नहीं पहुंचे थे, क्या है आपकी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन था?
CBI कई चीजों पर कर रही फोकस
इस पूरे मामले को लेकर थालापति विजय से CBI रैली के आयोजन और उसमें लापरवाही को लेकर भी सवाल पूछेगी. CBI का सबसे ज्यादा फोकस इस चीज पर है कि इस रैली से पहले पार्टी के नेताओं के साथ में कितनी बैठकें हुई थीं और उन सभी बैठकों में कितने जरूरी फैसले लिए गए थे. इस पूरी जांच में CBI यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस रैली के आयोजन के दौरान किन प्रतिक्रियाओं में चूक हुई थी.
शाम 7 बजे तक हो सकती पूछताछ
इस मामले में CBI जांच कर रही है कि इस रैली के दौरान पार्टी के नेताओं और पुलिस के बीच में भीड़ के नियंत्रण को लेकर जो सहमति बनी थी, उस सहमति का सही तरह से पालन क्यों नहीं किया गया था. इस पूरे मामले में CBI ने उस रैली से जुड़े हुए इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्ट, वॉलंटियर, खर्च और सुरक्षा से जुड़े हुए सभी डॉक्यूमेंट्स को भी तलब किया है. थालापति विजय से CBI शाम के करीब 7 बजे तक पूछताछ कर सकती है.
