मुंबई के मढ़ आइलैंड की एक पॉश सोसायटी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी के दिल को झकझोर कर रख दिया है. दरअसल, यहां पर एक स्ट्रीट डॉग को सुपारी देकर हत्या करवाने का मामला सामने आया है. स्ट्रीट डॉग का नाम मायकी है.
6 सालों का साथ
जानकारी के मुताबिक, मायकी करीब 6 सालों से उस सोसायटी में रह रहा था. 29 मई 2026 के दिन से लेकिन मायकी सोसायटी से अचानक गायब हो गया, जिसके बाद 6 जून को अभिनेता संकेत कदम ने मालवणी पुलिस में मामला दर्ज करवाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की. शुरुआती जांच में सामने आया कि सोसायटी के कुछ पदाधिकारियों को मायकी का सोसायटी में रहना अच्छा नहीं लगता था. इसी कारण से उसकी हत्या करने के लिए सुपारी दी गई.
रॉड से पीट कर हत्या
चश्मदीद के अनुसार सामने आया कि मायकी को पहले लोहे की रॉड से मारा गया. उसके बाद अधमरी अवस्था में मढ़ की खाड़ी में जाकर ठिकाने लगा दिया गया. उससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात तो यह हैं कि सभी आरोपियों ने मिलकर सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज तक डिलीट कर दिया. पुलिस ने जब फुटेज मांग, तो प्रबंधन ने डेटा फार्मेट का बहाना दिया.
पहली बार कुत्ते को मारने पर बैठाई गई टीम
बता दें कि मुंबई इतिहास में पहली बार किसी बेजुबान को मारने के लिए DFSL की विशेष टीम को जांच के लिए गठित किया गया है. साथ ही फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जैविक नमूने और खून के धब्बे एकत्रित किए है. हत्यारों को पता करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की हार्ड डिस्क को फॉरेंसिक की लैब में भेजा गया है. मामले में 6 लोगों के खिलाफ में पशु क्रूरता अधिनियम और हत्या की साजिश और सबूत मिटाने के लिए गंभीर धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है. बड़े-बड़े सेलिब्रिटी मामले की निंदा करते हुए दिखाई दिए दे रहे हैं.
इन 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
दत्ता – हाउसकीपिंग स्टाफ
सुदेश मलिक – सेक्रेटरी
रामप्रवेश कन्नौजिया – सोसाइटी मैनेजर
वैभव कोली – हाउसकीपिंग स्टाफ
बंटी – हाउसकीपिंग सुपरवाइजर
करन – हाउसकीपिंग सुपरवाइजर
ये भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ हार्मुज में किए गए अमेरिकी हमले से भारतीय व्यक्ति की मौत! परिवार ने केंद्र सरकार से लगाई न्याय की गुहार
