कोलकता में स्थित सरकारी भवन में भयावह आग लग गई है. बता दें कि बुधवार को यह हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह से 4,000 EVM पूरी तरीके से जलकर खाक हो गए.
आग आठवीं नौवीं मंजिल तक कैसे पहुंची?
अग्निशमन मंत्री कौशिक चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आग को बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां तैनात की गई थी. इस इमारत में राज्य सरकार के कई सारे विभाग मौजूद है. शुरुआती जांच में सामने आया हैं कि आग तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी थी, लेकिन आग आठवीं और नौवीं मंजिल तक कैसे फैली, किसी को भी यह समझ नहीं आ रहा है. इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि बीच में पांचवी, छठी और सातवीं मंजिल भी है, जिसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
10 विधानसभा क्षेत्रों के EVM जलकर राख
मिली जानकारी के अनुसार, आठवीं और नौवीं मंजिल पर 4,000 EVM रखा हुआ था. 10 विधानसभा क्षेत्रों के EVM भवन में रखे गए थे. पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इमारत काफी गर्म होने की वजह से फोरेंसिक अधिकारियों को नमूने लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
आम आदमी पार्टी ने खड़े किए सवाल
भवन में आग लगने के बाद विपक्षी पार्टी सरकार पर कई सवाल खड़े करते नजर आ रही है. आम आदमी पार्टी ने भी फेसबुक पर पोस्ट कर मामले पर सवाल खड़े किए है. पार्टी ने लिखा हैं कि ‘4,000 EVM का कोलकाता के अलीपुर में स्थित सरकारी भवन में जलकर खाक हो जाना किसी तरीके की सामान्य घटना नहीं है. कुछ ही समय पहले बंगाल में विधानसभा चुनाव हुए थे. ऐसा क्या हुआ कि एक सरकारी भवन में इतनी भयावह आग लग गई? आखिर आग कैसे लगी? साथ ही हज़ारों EVM इस आग की चपेट में कैसे आ गए, BJP जवाब दे?’
खबर अपडेट हो रही है…
