जेईई मेन्स परीक्षा में नकल करने का एक अनोखा तरीका सामने आ रहा है. अकसर आपने देखा होगा कि कैसे बच्चे एक दूसरे से पूछते, हाथ पैरों में लिखकर या शरीर में चिट्ट छिपाते हैं, ताकि वह परीक्षा में नकल कर सके. हालांकि, दुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक छात्र ने नकल के लिए एक ऐसा अनोखा तरीका चुना, जिससे की वह सुरक्षा जांच से भी आसानी से निकल गया. नकल करने वाले छात्र का नाम आदित्य कुमार है.
दरअसल, इस छात्र ने चप्पल को अंदर से काट दिया था और उसके बाद में फोन को उसके अंदर छिपा लिया था. शुरू में सब कुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे सभी को उस पर शक होने लगा. छात्र 11: 08 पर बायों ब्रेक के लिए उठा और वॉशरूम गया . वह वहां पर करीब 20 मिनट तक रुका था. असली ध्यान तो उसकी चाल ने खींचा. जब आदित्य वापस लौट रहा था तो वह काफी धीरे-धीरे और पैर को घसीटते हुए चल रहा था. सुरक्षा गार्ड को यह काफी आसामान्य से लगा, जिसके बाद गार्ड ने लड़के को रुकवाया और उसकी जांच की. हालांकि, जांच के बाद में गार्ड खुद दंग रह गया.
छात्र के चप्पल के अंदर में मोबाइल फोन रखा हुआ था. नकल करने के इस तरीके को देख सभी लोग चौंक गए. इसके बाद पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने छात्र का फोन छिन लिया और उस पर छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2008 की धारा 9 के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपी छात्र पुरानी भलाई थाना में है. नकलची छात्र पार्थिवी इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज के परीक्षा केंद्र का है. यह केंद्र भिलाई-3 में स्थित हैं.
ये भी पढ़ें: Nagpur में महिला ने उठाया खौफनाक कदम: पति के लिए प्यार भरी चिट्ठी लिख की आत्महत्या
