पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी शपथ लेने जा रहे हैं. शुभेंदु अधिकारी के घर से बाहर भारी संख्या में कोलकाता पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री बनने जा रहे शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. यह शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता में सुबह 11 बजे होने वाला है. आपको बता दें कि साल 2021 और 2026 के विधानसभा चुनावों में शुभेदु अधिकारी ने बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धूल चटाई है. जिसके बाद अब बीजेपी की सरकार बनने के बाद वे बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.
शुभेंदु के घर के बाहर पुलिस तैनात
जानकारी के मुताबिक कोलकाता में बीजेपी नेता और होने वाले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के घर से बाहर बड़ी संख्या में कोलकाता पुलिस के जवान तैनात हैं. बताया जा रहा है कि कानून व्यवस्था और शांति को बनाए रखने के लिए उनके घर से बाहर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. आपको बता दें कि शुभेंदु अधिकारी के घर के बाहर पुलिस की गाड़ियों के साथ ही सुरक्षा घेरा भी बढ़ा दिया गया है.
कई विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
आज सुबह 11 बजे कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इस दौरान शुभेंदु के साथ बंगाल में कई और विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि शुभेंदु अधिकारी के साथ में कई विधायक मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. बताया जा रहा है कि इन नेताओं को फोन करके भी बताया गया है कि आज उन्हें मंत्री पद की शपथ लेनी है. मंत्री बनने वाले नेताओं की लिस्ट में दिलीप घोष का नाम भी सामने आ रहा है.
कई दिग्गज होंगे शामिल
आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई बड़े और दिग्गज नेता शामिल होने वाले हैं. पीएम मोदी सहित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन जैसे दिग्गज शामिल होने वाले हैं. इन्हीं के साथ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और HAM प्रमुख जीतन राम मांझी के साथ ही राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं.
यह भी पढ़ें- शपथ ग्रहण से पहले हाई अलर्ट पर कोलकाता! ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; सुरक्षा के लिए कई लेयर में घेरा
