जनशक्ति जनता दल के नेता प्रमुख तेज प्रताप यादव ने खान सर को सपोर्ट करने के मामले में खेसारी लाल यादव को घेरे में लिया है. मामले पर राजनीतिक सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कुछ दिन पहले इस मामले पर प्रतिक्रिया दी थी.
दरअसल, 2 जून की रात में अचानक ही ग्लोबल स्टडीज संस्थान पर तोड़फोड़ और तनाव का माहौल देखने को मिला था. पथराव के साथ में वहां पर फायरिंग भी की गई थी. ऐसे में खान सर ने पटना पुलिस के पास रौशन आनंद के ऊपर इस फायरिंग को कराने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने रौशन आनंद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
रौशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद में कई बच्चे इस मामले में प्रदर्शन करते दिखाई दिए. साथ ही एक वीडियो भी वायरल हुई, जिसमें दो गार्ड फायरिंग करते हुए दिखाई दिए. हालांकि, सबसे मेन ट्विस्ट यह आया कि खान सर, जो कि फायरिंग की बात को चीख-चीख कर बोल रहे थे. उन्होंने इससे इनकार कर दिया. साथ ही पुलिस ने भी इस बात से इनकार कर दिया था.
लोगों के बीच तनाव को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे को चेक किया, जिसमें साफ तौर पर खान सर के गार्ड गोली चलाते दिखाई दिए. दोनों गार्ड को गिरफ्तार करने के बाद पता लगा था कि उन्होंने ही फायरिंग करने को बोला था. ऐसे में खान सर पर लोगों ने कार्रवाई की मांग की.
खान सर को नहीं करते सपोर्ट तेज प्रताप यादव
इसी बीच खेसारी लाल ने खान सर का सपोर्ट किया था, जिसके बाद तेज प्रताप यादव से खेसारी को सपोर्ट करने पर सवाल जवाब किए गए. तेज प्रताप यादव ने उन्हें निशाने पर लिया और कहा कि ‘वह किसी भी खान वान का सपोर्ट नहीं करते हैं.’ इस रिएक्शन से साफ पता लगता हैं कि तेज प्रताप यादव कोचिंग मामले में खान सर का सपोर्ट नहीं करते हैं.
ये भी पढ़ें: बारिश बनी आफत! घर का छज्जा गिरने से 8 लोग दबे, 6 घायलों की हालत नाजुक
