तेलंगाना से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है. दरअसल, संगारेड्डी जिले के कंगटी मंडल में कुछ ग्रामीणों ने अमानवीय हरकत को अंजाम दिया है. यहां पर आंगनवाड़ी शिक्षिका को पेड़ से पहले बांधा गया और उसके बाद में बुरी तरीके से पिटाई की है. महिला की पहचान वसंत कुमारी के रूप में की गई है.
पति पर धोखा देने का लगाया आरोप
जानकारी के अनुसार कुछ गांव के लोगों ने पति पर धोखा देने का आरोप लगाकर वसंत कुमारी को पेड़ से पहले बांधा फिर उसके बाद में काफी बेरहमी से पीटा. चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि वसंत कुमारी का ऐसे मामले से कोई भी लेना देना नहीं था. उन्हें ऐसे विवाद में पीटा गया, जिसका कोई भी ताल्लुक उनसे नहीं था.
जानकारी के अनुसार कई लोग उन्हें रोकने के लिए भी आए, लेकिन फिर भी आरोपी नहीं माने. पूरे गांव के लोगों में इस घटना के बाद में आक्रामकता है. महिला के साथ हुई बेरहमी को देख सभी लोग दंग रह गए. हालांकि, पीड़िता ने अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ में आवाज उठाई और पुलिस के सामने अपनी व्यथा सुनाई.
आक्रोश का माहौल
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने पांच ग्रामीणों के खिलाफ में केस दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना हैं कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सभी की पहचान की जा चुकी है. स्थानीय लोगों में इस मामले के बाद से आक्रोश का माहौल है. हालांकि, पुलिस ने गांव वालों और पीड़ितों को भरोसा दिलाया हैं कि जल्द से जल्द पीड़िता को इंसाफ दिलाया जाएगा.
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद जाने वालों को झटका! 2 महीने के लिए बंद हुई नोएडा सेक्टर-62 की सर्विस रोड; DMRC ने दी जानकारी
