Trending: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो लोगों के बीच छाया रहता है. ऐसे में एक और वीडियो लोगों के बीच काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है. बुलडोजर जो कि बड़े-बड़े मलबों को हटाने के लिए प्रयोग किया जाता है. उसी पर लेकिन इस बार बड़ा मकान गिर गया है. दरअसल, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में एक बुलडोजर एक बड़े से कई मंजिल वाले को गिरा रहा है लेकिन इसी कड़ी में वह मकान को गिराते-गिराते खुद ही मुसीबत में फंस जाता है. अचानक से वहां के हालात ऐसे हो जाते हैं कि इतने मंजिला मकान को गिराते-गिराते बुलडोजर के ऊपर ही वह मकान पूरी तरीके से गिर जाता है.
शुरू में होता है सब सामान्य
वायरल वीडियो में शुरू में हालांकि, सब कुछ सामान्य दिखाई देता है लेकिन धीरे-धीरे वहां के हालात एक बिगड़ जाता है. बुलडोजर धीरे- धीरे मकान को गिराने के लिए जैसे ही दीवारों पर जोर डालता है. एकदम से वहां पर पूरा माहौल बदल जाता है और पूरा मकान आगे की तरफ बुलडोजर पर ही गिर जाता है. इसके बाद में वहां पर पूरे जगह पर धूल ही धूल उड़ने लगती है, जिसके कारण लोगों को कुछ भी साफ नहीं दिखाई देता है. ये दृश्य काफी भयानक लगता है.
ये भी पढ़ें: Punjab: लुधियाना में मां की ममता पर उठे सवाल, कुत्ते के मुंह में मिला नवजात का शव
यूजर्स करे रहे पसंद.. भर-भर के दें रहे रिएक्शन
इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @Deadlykalesh नाम के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है. जब से यह वीडियो पोस्ट किया गया है. लोग जमकर इसपर रिएक्शन देते हुए दिखाई देते आ रहे हैं. एक यूजर का कहना है कि मकान इतना ज्यादा कच्चा बना हुआ था कि थोड़े से में ही ये पूरी तरीके से नीचे गिर गया. तो वहीं, एक ने लिखा कि मकान को तोड़ रहे हैं. इसी कारण ऐसा हो रहा है. मकान के मालिक की जरूर बद्दुआ लगी है. इस वीडियो पर लोग भर-भर कर लाइक कमेंट और शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: सुबह की दस्तक, टूटा दरवाजा और पंखे से लटका शव! भरतपुर में 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, कारणों को पता रही पुलिस
