यूपी के बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर आरोपी आज गुरूवार के दिन में एनकाउंटर में मारा गया है. बता दें कि एक मुड़भेड़ में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए है. आरोपी जीतू सैनी पर 50 हजार का इनाम भी रखा गया था. हालांकि, इस दौरान अन्य आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं.
फायरिंग में हेड कांस्टेबल और स्वाट टीम प्रभारी घायल
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार के दिन में पुलिस व स्वाट टीम की सिकंदरपुर फ्लाईओवर के पास में मुख्य आरोपी और उसके साथियों के साथ में मुठभेड़ हुई थी. दोनों तरफ से जमकर फायरिंग की गई. इस फायरिंग में हेड कांस्टेबल मोहित मलिक और स्वाट टीम प्रभारी असलम घायल हो गए. वहीं, कोतवाल और एक पुलिस वाले को बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने के कारण गोली नहीं लग पाई. पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में जीतू सैनी पुलिस गोली लगने से घायल हो गया था. सभी घायलों और आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई है. बता दें कि जीतू की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम डीआईजी ने घोषित कर रखा था.
गोली मारकर हत्या
बता दें कि आरोपी पर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था. 25 अप्रैल के दिन पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया. दरअसल, सुभाष रोड रोड थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में पूर्व सभासद संजय सैनी के भाई अमनदीप, मनीष और उनके भतीजे पर की गोली मारकर हत्या की गई. हत्या के बाद में अमनदीप के पिता ने 10 लोगों के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कराया था. 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे लेकिन मुख्य आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी गुरुवार के दिन मुठभेड़ में मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: बेटे ने लिया पिता की हत्या का बदला! कातिल को बीच बाजार में मारी गोली; सुबह-सुबह दहला गुरुग्राम
