मॉडल ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है. बता दें AIIMS भोपाल की रिपोर्ट में मॉडल ट्विशा शर्मा के मौत के सही कारणों का पता लग चुका है. रिपोर्ट से पूरा मामले का खुलासा हो चुका है. आइए जानते हैं ट्विशा शर्मा की मौत के पीछे के कारणों को.
ट्विशा शर्मा की मौत- इस कारण से हुई!
बता दें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया हैं कि ट्विशा शर्मा की मौत फांसी लगाकर हुई है. 12 मई को 8 बजे के आसपास में उनकी मौत हुई है. रिपोर्ट में Ante mortem hanging यानी की जीवित अवस्था में फंदा लगाना आया है. गर्दन और हायॉइड की हड्डियां बिल्कुल सही है. गर्दन के अंदर की मांसपेशी में रक्तस्राव और दबाव का निशान है. डॉक्टरों को गर्दन के ऊपर की तरफ जाते हुए एक लिगेचर मार्क भी मिला है. शरीर के कुछ हिस्से पर चोट और हल्के खरोंचे हुए निशान है. साथ ही पेटीचियल हेमरेज, फेफड़ों में सूजन भी है.
एक हफ्ते पहले अबॉर्शन
हालांकि, डॉक्टरों ने यह भी बताया हैं कि ट्विशा के एक हफ्ते पहले अबॉर्शन हुआ था. रिपोर्ट में लेकिन किसी भी भारी हथियार या चोट का निशान नहीं है. आगे की जांच के लिए खून, विसरा और अन्य सैंपल लिए गए है. इनको FSL जांच के लिए भेजा जाना है. ताकि यह पता लग पाए कि ट्विशा ने कोई नशीला या जहरीला पदार्थ तो नहीं खाया था.
केस को घुमावदार बना सकती गिरिबाला सिंह
बता दें कि ट्विशा की मौत के बाद में उनके पति और सास पर परिवार वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह रिटायर जज है. परिवार वालों का आरोप हैं कि प्रतिष्ठित होने के कारण वह केस को घुमावदार बना सकती है.
ये भी पढ़ें: बदला स्वाद बन गया मुसीबत! चिकन की प्लेट से निकली मरी हुई छिपकली; युवक अस्पताल में भर्ती
