उत्तर प्रदेश में आज 10 मई को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा चुका है. बता दें कि उत्तर प्रदेश की सरकार के मंत्रिमंडल में 6 मंत्रियों की जगह खाली थी. इसी कारण से कैबिनट में आज इसका विस्तार किया गया है. कैबिनट में पहले 54 मंत्री थे. मंत्रिमंडल के विस्तार में कई संभावित चेहरे देखने को मिले हैं. बता दें कि यह विस्तार राज्यपाल के आधिकारिक आवास जन भवन में हुआ है. जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे हैं.
हालांकि, मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले आशामोर्या के एक पोस्ट से राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पोस्ट किया कि पार्टी अब बागी और दलबदलू नेताओं को ज्यादा प्राथमिकता देने लगी है. अब वह बागी और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को शामिल नहीं करना चाहती है और न ही उन्हें उनकी जरूरत है.
विस्तार से पहले ही उन्होंने यह पोस्ट किया. जो कि चर्चा का विषय बन गया है. हालांकि, बता दें कि विस्तार हो चुका है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर किन-किन नेताओं को इसमें शामिल किया गया है.
इन नेताओं को राज्यमंत्री बनाया गया.
कृष्णा पासवान
सुरेन्द्र दिलेर
हंसराज विश्वकर्मा
कैलाश राजपूत
सुरेंद्र दिलेर
भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय ने कैबिनट मंत्री के रूप में आज शपथ लिया है. बता दें मनोज पांडेय राज्यसभा चुनाव के समय में सपा से बागी होकर बीजेपी में शामिल हुई थे. पार्टी द्वारा उन्हें उसी समय वादा किया गया था. अपने वादे अनुसार इन्हें मंत्री बना दिया गया.
बता दें कि कैबिनट विस्तार के समय में दो मंत्रियों का प्रमोशन भी कर दिया गया है. सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल ने स्वतंत्र प्रभारी के रूप में शपथ ली है.
ये भी पढ़ें: जानें आखिर क्यों राज्यपाल ने शपथ समारोह के समय विजय को लगाई थी फटकार!
