प्रधानमंत्री मोदी के बेंगलुरू में दौरा करने से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि प्रधानमत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूर में विस्फोटक पदार्थ मिले है. जिलेटिन स्टीकस जैसे विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया है. प्रधानमंत्री के वहां जाने से पहले विस्फोटक का मिलना काफी गंभीर स्थिति को दर्शाता है. साथ ही इससे कई बड़े सवाल भी खड़े होते है.
कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे है प्रधानमंत्री
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु के बाहरी इलाके में श्री श्री रवि शंकर की आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन संस्था की ओर आयोजित किए कार्यक्रम में शामिल होने जाने वाले है. संस्था के 45 वर्ष पूरे होने के कारण इस समारोह का आयोजन हुआ है.
सुबह के समय मिला विस्फोटक
प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले की जाने वाली जांच के दौरान में यह विस्फोटक मिला है. यह सुबह के समय में फुटपाथ के किनारे से बरामद किया गया है. बता दें कि कार्यक्रम स्थल से केवल 3 किलोमीटर की दूरी पर यह विस्फोटक मिला है.
मामले के बाद से सुरक्षा एजेंसियों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दी है. साथ ही खुफिया जानकारी के बाद में दिल्ली पुलिस और जांच एंजेसियां संवेदनशील इलाकों पर तेजी से जांच करने में जुट गई है.
जारी किया गया अलर्ट
लावारिस सामानों और संदिग्ध लोगों पर ध्यान दिया जा रहा है. साथ ही लावारिस रूप से पड़ी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है.
ये भी पढ़ें: योगी कैबिनेट का विस्तार, जानिए किन नेताओं को मिला मंत्री पद और किसका हुआ प्रमोशन
