UP Homeguard Admit Card 2026 Download: यूपी होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक जारी कर दिया है. ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों की परीक्षा 25 अप्रैल को है, वो अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
शामिल होने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. बोर्ड द्वारा 25 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक 22 अप्रैल, 26 अप्रैल के लिए 23 अप्रैल और 27 अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए 24 अप्रैल को उपलब्ध कराया जाएगा
यूपी होमगार्ड परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 तक होगा. अभ्यर्थी इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की मदद से यूपी होमगार्ड 2026 ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर आसानी से कर सकते हैं.
दो शिफ्ट में यूपी होमगार्ड का पेपर
उत्तर प्रदेश में 41,424 पदों पर होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा प्रदेश के 74 जिलों में आयोजित की जाएगी. 25, 26 और 27 अप्रैल को दो शिफ्टों में पेपर लिया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से शुरू होकर 12 बजे तक चलेगी.दूसरी शिफ्ट में परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक संपन्न होगी. पेपर ऑफलाइन ओएमआर शीट पर लिया जाएगा.
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड अभ्यर्थी नीचे बताए स्टेप्स के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं. फिर होमपेज पर आपको UP Homeguard Enrolment-2025 का विकल्प नजर आएगा. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की डिटेल्स भरकर लॉगइन करें. आपके सामने Admit Card डाउनलोड करने का विकल्प आएगा.
आप इसकी पीडीएफ सुरक्षित रख सकते हैं या पेपर के लिए सीधे प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.
