आज के दिन यूपी और उत्तराखंड में मौसम अपने दो रंग दिखाएगा. दरअसल, मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि, यह अलर्ट केवल इन दो राज्यों में नहीं बल्कि 15 राज्यों में दिया गया है. उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है. 1 जुलाई से मानसून सक्रिय हो गया है. इसी कारण से मौसम विभाग ने यूपी सहित कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है.
यूपी में इन क्षेत्रों में होगी बारिश
यूपी के आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट है. संभल, रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, वाराणसी, मिर्जापुर, गोरखपुर और मऊ में गरज चमक के साथ बारिश होगी. साथ ही 6 बजे के बाद में मौसम में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. बारिश के साथ-साथ हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की संभावना है. मौसम में
87% भी नमी रहने का आशंका है.
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
दरअसल, उत्तराखंड में भी हल्की बारिश के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. बागेश्वर, पिथौरागढ़ और पौड़ी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी इलाकों में तेज गरज चमक के साथ बारिश होगी. वहीं, बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी. मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटे अधिकतम तापमान नार्मल तापमान से थोड़ा ज्यादा रहेगा. हालांकि, 3,4 दिन बाद अधितकम तापमान में उतनी ही तेजी से गिरावट भी दर्ज की जाएगी.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में CM धामी का बड़ा फैसला, खत्म हुआ मदरसा बोर्ड! सभी शिक्षा संस्थानों के लिए होगा एक नियम
