UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, हरदोई समेत अवध क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बागपत, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, हापुड़ से नोएडा, गाजियाबाद तक हल्की बूंदाबांदी से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम. मौसम विभाग के अनुसार, प्रतापगढ़, जौनपुर, गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और अंबेडकर नगर सहित इन जिलों में हवा में नमी अधिक होने के कारण दिनभर चिपचिपी गर्मी परेशान करेगी.
इस जिलों में उमस भरी गर्मी
आईएमडी द्वारा जारी इस पूर्वानुमान के अनुसार 5 जुलाई को पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.हालांकि, दोपहर बाद गरज-चमक के साथ छिटपुट आंधी और बारिश की संभावना 55% तक है, जो रात में बढ़कर 85% (भारी आंधी-तूफान) हो सकती है.अधिकतम तापमान की बात करें तो लगभग 37°C रहने की उम्मीद है. रात के समय तापमान गिरकर 30°C तक आ सकता है.
आईएमडी के मुताबिक प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ,लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी का असर सबसे अधिक रहने की संभावना है.
वाराणसी, नोएडा और लखनऊ का मौसम
5 जुलाई 2026 को लखनऊ, वाराणसी और नोएडा तीनों ही शहरों में उमस भरी गर्मी के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है. बारिश के बावजूद हवा में नमी (Humidity) अधिक होने के कारण चिपचिपी गर्मी परेशान करेगी.
5 से 9 जुलाई-बारिश-आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून सक्रिय रहने के बावजूद हर जिले में एक जैसी स्थिति नहीं रहती.कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के बाद भी उमस बनी रह सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में बादलों के कारण तापमान अपेक्षाकृत कम रह सकता है. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों और स्थानीय अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बादा, हमीरपुर, महोबा, ललिलतपुर, झांसी, जालौन, औरैया, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, वाराणसी, चंदौली, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनरपुर, गाजीपुर में भारी बारिश का अलर्ट है. यहां 9 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है. आंधी-तूफान की भी चेतावनी है.
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में थमा तनाव तो सरकार ने लिया बड़ा फैसला, गैस सप्लाई के आपातकालीन नियम तुरंत प्रभाव से बदले
