UP Heat Wave Alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. तेज धूप और चिलचिलाने वाली गर्मी के कारण सड़कों पर दिन में सन्नाटा छाया रहता है. वहीं मौसम की ताजा जानकारी के अनुसार यूपी में अगले 5 दिनों तक आसमान से आग बरसने की संभावना जताई गई है यानि प्रदेश में लू और गर्मी का प्रकोप और बढ़ने वाला है. जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें को बुंदेलखंड में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और हीटवेव का अलर्ट घोषित कर दिया जारी किया गया है. मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक पारा और बढ़ने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार की मौसमी गतिविधि को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया है.
आज कैसा है यूपी का मौसम
21 अप्रैल 2026 को प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के साथ-साथ रातें भी झुलसाने वाली हुई. मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों के लिए ‘हीटवेव’ यानी लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया. अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और लोगों को सामान्य गतिविधियों में कोई परेशानी नहीं होगी. मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों में तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. IMD के अनुसार, पूरे दिन लू चलने जैसी स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 25 अप्रैल तक दिन में लू चलने की चेतावनी दी गई है. वहीं कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की बात कही गई है.
आपके शहर के तापमान का हाल
आज प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45°C और न्यूनतम 26°C रहने का अनुमान है, जो इसे सबसे ज्यादा गर्म शहर बनाता है. आगरा, कानपुर और लखनऊ में अधिकतम तापमान 42°C के आसपास रहेगा, जबकि नोएडा में 41°C तक पारा पहुंच सकता है. इन शहरों में रात का तापमान भी 23-24°C के बीच रहेगा, जिससे गर्मी से राहत कम मिलेगी. अगर यही स्थिति बनी रही तो उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप और तेज हो सकता है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है.
सावधानी बरतने की सलाह
भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें. सूती और हल्के कपड़े पहनें तथा बाहर निकलते समय अपने सिर को ढकें. बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि वे हीट वेव के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं. IMD के अनुसार लू लगने का खतरा बढ़ सकता है.
जानें कब मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने बताया कि 26 और 27 अप्रैल को अधिकांश क्षेत्रों में लू से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से अधिक रहेगा. राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं और पेयजल आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई है.
