UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी रफ्तार से एक्टिव है और फिलहाल प्रदेशवासियों को इससे राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 अगस्त 2026 के लिए नया मौसम अलर्ट जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की गंभीर अलर्ट जारी किया है. अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए. उत्तर प्रदेश में आज जबरदस्त बारिश होने वाली है. इसके साथ ही आंधी भी आएगी. जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
जिन जिलों में बहुत भारी बारिश होगी वो प्रमुख जिले हैं, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, औरैया, जालौन और हमीरपुर. यहां अत्यधिक बारिश होने की संभावना है.जिन जिलों में भारी बरसात और आंधी आएगी वो जिले हो सकते हैं, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा), आगरा और झांसी में भी आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है.
पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा असर
आईएमडी के मुताबिक, 8 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में मानसूनी गतिविधियां सबसे अधिक उग्र रहेंगी. हालांकि पूर्वांचल में बारिश का जोर ज्यादा रहेगा, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी व्यापक वर्षा होने का अनुमान है. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और दिल्ली-एनसीआर से सटे गाजियाबाद व गौतमबुद्ध नगर में झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है.
मौसम विभाग और प्रशासन की सुरक्षा एडवाइजरी
जलभराव, यातायात बाधित होने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए आम जनमानस और किसानों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. जलभराव और उफान वाले नदी-नालों व रास्तों पर वाहन ले जाने से परहेज करें. बारिश के दौरान खुले मैदान या बड़े पेड़ों के नीचे शरण न लें. किसानों के लिए सलाह है कि खेतों में पानी का जमाव रोकने के लिए जल निकासी (Drainage) की उचित व्यवस्था तुरंत करें.
