UPSC यानी की संघ लोक सेवा आयोग ने 2025 के टॉपर्स लिस्ट निकाल दी है. कई राज्य जो सालों से TOP-10 की लिस्ट में दबदबा बनाते आ रहे थे. इस साल वह इस रेस से बाहर जाते दिखाई दिए है. छात्रों को इस दिन का काफी बेसब्री से इंतजार था. परीक्षा में इस बार कुल 958 छात्रों ने सफलता हासिल की है. इन चयनित उम्मीदवारों को आगे चलकर निम्न पदों के लिए निर्धारित किया जाएगा. यानी की इनमें से कुछ IAS, कुछ IPS और IFS-IRS के पद के लिए चुने जाएंगे.
जानें टॉप 10 टॉपर की लिस्ट
राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री
तमिलनाडु की राजेश्वरी सुवे एम
चंडीगढ़ के आकांश धुल्ल
बिहार के राघव झुनझुनवाला
मध्य प्रदेश के ईशान भटनागर
दिल्ली के जिन्निया अरोड़ा
तमिलनाडु के ए. आर. राजाह मोहैदीन
मध्य प्रदेश के पाक्षल सेक्रेट्री
उत्तर प्रदेश की आस्था जैन
बिहार के उज्ज्वल प्रियंक
हालांकि, इस बार कई राज्य इस रेस से काफी पीछे दिखाई दिए थे. कश्मीर, हिमाचल, पश्चिम बंगाल और झारखंड आदि के लोग इस बार टॉप-10 की लिस्ट में जगह नहीं बना पाए. वहीं, बिहार से लेकर राजस्थान के लोगों का दबदबा अभी भी दिखाई दिया. हालांकि, बता दें कि 958 सफल उम्मीदवारों में ये राज्य जगह बनाने में पीछे नहीं रहे हैं.
किन-किन पदों के लिए कितने उम्मीदवार
IAS के लिए 180, आईपीएस के लिए 150, आईएफएस के लिए 55 पद निर्धारित किए गए है. इसके अलावा भी कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों के लिए पद निर्धारित किए गए है. हालांकि, पहले सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1087 पदों पर भर्ती होनें की सूचना दी गई थी, लेकिन बाद में परिणाम आने के बाद केवल 958 पदों पर ही भर्ती हो रही है. रिजल्ट में पहाड़ी इलाकों के उम्मीदवारों के कम होने पर लोगों को थोड़ा झटका लगा है. आंशका जताई जा रही है कि यहां के लोग किसी और क्षेत्र में अपनी रुचि दिखा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: नशे में बेकाबू हुआ दरोगा, तेज रफ्तार कार से सड़क पर मचाई तबाही, युवक और 2 बच्चियों को मारी टक्कर
