इराक की राजधानी बगदाद में मौजूद अमेरिकी एंबेसी के ऊपर आत्मघाती ड्रोन से हमले हुआ है. यह हमला परिसर में मौजूद हेलीपैड तो निशाना लगाकर किया है. इस हमले को सीधे तौर पर वाशिंगटन को दी गई चुनौती के रूप में देखा जा रहा है.
इराक में अमेरिकी एंबेसी पर हमला
मिडिल ईस्ट में जंग को 15 दिन हो गए हैं. अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के ऊपर लगातार हमले कर रहे हैं. जिसके चलते ईरान भी लगातार जवाबी हमले कर रहा है. इसी बीच इराक की राजधानी से बगदाद से एक बड़ी खबर आई है. बगदाद के सबसे ज्यादा सुरक्षित माने जाने वाले ग्रीन जोन में मौजूद अमेरिकी एंबेसी पर बड़ा हमला हुआ है. इराक के अधिकारियों के मुताबिक एंबेसी के परिसर के अंदर मौजूद हेलीपैड के ऊपर निशाना लगाकर मिसाइल दागी गई है.
रडार सिस्टम के ऊपर लगाया गया निशाना
जानकारी के मुताबिक हमले के तुरंत बाद एंबेसी परिसर से काला धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया है. इस हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक अमेरिकी एंबेसी में लगे हुए रडार सिस्टम के ऊपर निशाना बनाकर आत्मघाती ड्रोन से हमला किया गया है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में साफ तरह से अमेरिकी एंबेसी के परिसर के काला धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है.
अलर्ट मोड पर सुरक्षा बल
फिलहाल अभी तक एंबेसी के अंदर हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इस हमले के बाद सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं और उन्होंने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है. यह हमला उस समय किया गया है, जब इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने अमेरिकी सैन्य और खुफिया कर्मियों के ऊपर भारी इनाम की घोषणा की थी और इसी के साथ अमेरिका के एक विमान को मार गिराने का दावा किया था.
सुरक्षा में बड़ी चूक
अमेरिकी एंबेसी में हुए इस हमले को उसी कड़ी से जोड़ा जा रहा है. अब इस हमले के बाद कई कयास लगाए जा रहा हैं. इस हमले को सीधे तौर पर वाशिंगटन को दी गई चुनौती के रूप में भी देखा जा रहा है. आपको बता दें कि बगदाद में अमेरिकी एंबेसी को सबसे ज्यादा सुरक्षित राजनयिक परिसरों में से एक माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद हेलिपैड पर हमले को सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा नॉर्थ कोरिया? सुनान से दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान और साउथ कोरिया में अलर्ट
