उत्तर प्रदेश में कल के दिन में मौसम कई परिवार के लिए काल बनकर आया था. बता दें उत्तर प्रदेश में अचानक आई आंधी तूफान के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. प्रदेश में लगभग 89 लोगों की मौत, 114 पशुओं की मौत, 53 लोग घायल और 87 घर पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ऐसे परिवार के लोगों को जल्द से जल्द मदद मुहैया कराने की मांग की है.
इसी बीच सपा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर प्रशासन से लोगों के लिए अच्छा इलाज मुहैया करवाने की अपील की है. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से भी जमीन पर उतरकर काम करने के लिए निर्देश दिया है. अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा है कि यह बेहद ही दुखद है कि तेज आंधी-तूफ़ान की वजह से उत्तर प्रदेश के भदोही, सोनभद्र, फतेहपुर, बदायूं व कई स्थानों पर 54 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही लाखों लोग घर, दीवार और पेड़ आदि गिरने से बुरी तरीके से प्रभावित हो गए है.
इसके अलाव सपा विधायक ने राहत बचाव के कार्य को युद्ध स्तर पर कराने, घायलों को मुफ्त और तुरंत इलाज, खान-पान शीघ्रता से मुहैया, रहने की सुविधा, मृतकों को सम्मान से अंतिम संस्कार और जनता को हुए नुकसान और जानमाल की हानि की राशि का आंकलन कर तुरत मुआवजा देने की बात की है. उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी आपदा के समय में प्रभावित लोगों की मदद करने करने की अपील की है.
बता दें कि राज्य की सरकार ने भी अचानक आई भारी बारिश और बिजली तूफान से हुई मौत का आंकड़ा जल्द से जल्द जुटा कर संभव सहायता मुहैया कराने के निर्देश जारी किए है. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आपदा के समय में जान खोने वाले परिवार के लिए मुआवजा देने की बात की है.
ये भी पढ़ें: क्लासरूम में हैवान बना टीचर! छात्र को उल्टा लटकाया, बच्ची को डंडे से मारा; पुलिस ने किया गिरफ्तार
