असम के चराइदेव जिले में एक टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें टीचर छात्र-छात्राओं को बुरी तरह से पीटता दिखाई दे रहा है. पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है.

टीचर ने की बच्चों से बुरी तरह मारपीट
असम के चराइदेव जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. चराइदेव जिले से मथुरापुर बगीचा प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक के ऊपर नाबालिग छात्रों के साथ बुरी तरह से मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. इस घटना के बाद से इलाके के लोगों के अंदर आक्रोश फैल गया है. यह पूरी घटना क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है, जिसमें शिक्षक की दरिंदगी साफ दिखाई दे रही है.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत ही शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 51 साल के मोहम्मद आरिफुल इस्लाम के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी टीचर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ में काफी मारपीट करता था. एक घटना का सीसीटीवी फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
छोटी बच्चियों के बुरी तरह से पीटा
सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर टीचर कई छात्रों से हिंसक व्यवहार करता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में आरोपी टीचर छोटी बच्चियों को बुरी तरह से डंडे से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. बच्चियों के अलावा आरोपी एक छात्र को उल्टा लटकाता है और फिर खिड़की से बाहर की तरफ फेंक देता है. जिसके बाद फिर से छात्र को उल्टी लटकाकर पीटने लगता है.
सोश मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस मामले में स्कूल स्कूल प्रबंधन ने भी शिक्षा विभाग को लिखित शिकायत भेजी है. फिलहाल ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंप दी गई है.
यह भी पढ़ें- 11 करोड़ की कमाई में 60 करोड़ का खर्च…, राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर बीजेपी के सवाल; आखिर कौन कर रहा फंडिंग?
