लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेश यात्रा पर हैं. उनकी विदेश यात्रा को लेकर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि उनकी यात्राओं की फंडिंग कौन करता है?

राहुल की विदेश यात्रा पर बीजेपी के सवाल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी विदेश यात्रा पर निकले हैं. जिसको लेकर अब बीजेपी ने उनकी विदेश यात्रा के ऊपर सवाल उठाए हैं. बीजेपी ने इसको लेकर कहा है कि पिछले लगभग 22 सालों में वे 54 बार विदेश दौरे पर जा चुके हैं. उनकी विदेश यात्रा की फंडिंग कौन करता है. बीजेपी का कहना है कि साथ ही राहुल गांधी के साथ हर बार 3-4 लोग और भी विदेश यात्रा पर जाते हैं.
22 सालों में 54 बार विदेश यात्रा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने सवाल खड़े किए हैं. संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी लगभग 22 सालों से निर्वाचित पद पर हैं और इस दौरान वे कई बार विदेशों की यात्रा पर गए हैं. उन्होंने कहा कि आधिकारिक तौर पर उनकी विदेश यात्राएं 54 बताई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के ये सभी दौरे सार्वजनिक हैं, लेकिन उनकी फंडिंग सार्वजनिक नहीं की गई है.
11 करोड़ आमदनी में 60 करोड़ का खर्च
संबित पात्रा का कहना है कि राहुल गांधी की हर विदेश यात्रा में लगभग 3-4 लोग उनके साथ गए हैं. उनकी यात्राओं का कुल खर्च 60 करोड़ रुपए के आसपास रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे पास राहुल गांधी की 2013-14 से लेकर 2022-23 तक की आमदनी की डिटेल है. उन्होंने कहा कि 10 सालों में राहुल गांधी की आमदनी लगभग 11 करोड़ रुपए थी, लेकिन 11 करोड़ की आमदनी में राहुल गांधी ने 60 करोड़ रुपए का खर्च किया है.
कौन करता है विदेश यात्रा की फंडिंग?
इस दौरान संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी पिछले 22 सालों से एक चुने हुए पद पर हैं और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक उन्होंने इस दौरान इटली, इंग्लैंड, अमेरिका, जर्मनी, वियतनाम, सिंगापुर, बहरीन, मालदीव, कतर और UAE जैसे देशों की 54 बार यात्राएं की हैं. उन्होंने कहा कि ये यात्राएं सार्वजनिक थीं, लेकिन इनके पीछे की फंडिंग को सार्वजनिक नहीं किया गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर राहुल गांधी की विदेश यात्रा की फंडिंग कौन करता है?
