Uttar Pradesh Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने वाला है. मौसम विभाग ने 12 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका सीधा असर यूपी के जिलों में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए पश्चिमी यूपी, दिल्ली से सटे जिलों और तराई के कुल 38 जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ गरज चमक व हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है. आइये जानते आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम.
यूपी में बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से करीब 38 जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है. बारिश की संभावना के बीच विभाग ने गर्मी को लेकर भी सावधानकिया है.
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
शाहजहांपुर,बिजनौर, बदायूं, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, जालौन, झांसी, श्रावस्ती और बलरामपुर में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है. हरदोई, फर्रुखाबाद, शामली, सहारनपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ में भी हवा की स्पीड अच्छी हो सकती है. कल और परसों यानी 14 मई का इसका ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है. पश्चिमी यूपी में 15 मई को मौसम सामान्य रह सकता है जबकि पूर्वी हिस्से बारिश जारी रह सकती है. प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है क्योंकि अचानक आने वाला यह बदलाव आम जनजीवन को प्रभावित कर सकता है.
कल कैसा था यूपी का मौसम?
प्रदेश के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. तेज हवाओं और बूंदाबांदी के एक दौर के बाद सोमवार को प्रदेश भर में धूप खिली रही. उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से तेज धूप निकलने से लोग बेहाल हैं. गर्मी और तपिश में बढ़ोतरी हुई और 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा. प्रयागराज, झांसी और वाराणसी में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया.
तापमान का हाल
यूपी के प्रमुख शहरों में गर्मी लगातार खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रही है. आगरा में 40 डिग्री, प्रयागराज और बांदा में 41 डिग्री तक तापमान पहुंचने का अनुमान है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है, लेकिन उमस और गर्म हवाओं की वजह से महसूस होने वाली गर्मी ज्यादा रहेगी. कानपुर में भी दिनभर तेज धूप और साफ आसमान रहेगा. आगरा में 12 मई को हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जरूर है, लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.
ये भी पढ़ें: Chandauli Encounter:24 घंटे में 3 कत्ल करने वाले साइको किलर का पुलिस ने किया अंत, मुठभेड़ में ढेर हुआ पूर्व फौजी
