उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. चारों धामों में हर दिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है. केदारनाथ धाम में 5 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं.

चारधाम यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु
श्रद्धालुओं का उत्साह चारधाम यात्रा को लेकर लगातार बढ़ता जा रहा है. पूरे देश से लोग बड़ी संख्या में उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं के देवभूमि पहुंचने के चलते चारों धामों में लगातार भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है. धामों में हर दिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है. उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर काम कर रही है.
12 लाख से ज्यादा दर्शन
आपको बता दें कि 13 मई को चारों धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं. इस दौरान यमुनोत्री धाम में 13,315, गंगोत्री में 13,403, केदारनाथ में 32,427 और बद्रीनाथ धाम में 21,260 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं. जानकारी के मुताबिक अब तक दर्शन कर चुके कुल श्रद्धालुओं की संख्या 12 लाख 60 हजार 478 पहुंच गई है. बढ़ती संख्या उत्तराखंड की धामी सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं को साफ दिखा रही है.
केदारनाथ धाम में 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु
अब तक दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं में सबसे ज्यादा दर्शन बाबा केदारनाथ के किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक केदारनाथ धाम में अभी तक 5 लाख 23 हजार 582 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं. चारों धामों में दर्शन कर चुके कुल 12 लाख से ज्यादा यात्रियों में यमुनोत्री में कुल 2,07,390, गंगोत्री में 2,05,425, बद्रीनाथ धाम में 3,24,081 और केदारनाथ धाम में 5,23,582 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.
वाहनों की बढ़ रही आवाजाही
चारधाम यात्रा को लेकर वाहनों की आवाजाही भी लगातार बढ़ रही है. आपको बता दें कि शुक्रवार को बद्रीनाथ थाम में 2,062 वाहन पहुंचे हैं और वहीं अभी तक कुल 43, 892 वाहन पहुंच चुके हैं. वहां केदारनाथ धाम में शुक्रवार को 2,360 वाहन पहुंचे और अभी तक 36, 609 वाहन पहुंच चुके हैं. वहीं इसके अलावा यमुनोत्री में शुक्रवार को 1,013 वाहन पहुंचे और अभी तक कुल 20,164 वाहन पहुंच चुके हैं. साथ ही गंगोत्री में 1,230 वाहन पहुंचे और अब तक कुल 20,825 वाहन पहुंच चुके हैं.
यह भी पढ़ें- आसमान में मंडराता खतरा! हैदराबाद एयरपोर्ट पर विमान को बम की धमकी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
