उत्तराखंड के कैंची धाम में बाबा नीम करोली के स्थापना दिवस पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. मंदिर प्रशासन के मुताबिक कई दशकों के रिकॉर्ड्स टूट गए हैं. पुलिस प्रशासन ने लगातार व्यवस्था को संभाला है.

कैंची धाम में भक्तों का सैलाब
उत्तराखंड की वादियों में मौजूद कैंची धाम ने कल यानी 15 जून को पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. बाबा नीम करोली के स्थापना दिवस पर यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. स्थापना वर्ष मेले ने पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. मेले के सफल और शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त होने पर मंदिर प्रबंधन ने राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार और जिला प्रशासन को आभार व्यक्त किया है.
कई दशकों के टूट गए रिकॉर्ड्स
आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार उत्तराखंड आने वाले यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों और प्रशासन को निर्देश देते रहते हैं. बताया जा रहा है कि कैंची धाम में स्थापना दिवस के मौके पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस बार पिछले कई दशकों के सभी रिकॉर्ड्स टूट ए हैं. पुलिस प्रशासन की कड़ी मेहनत के कारण यातायात और सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्थित रही है.
सुबह से शाम तक अधिकारी रहे मौजूद
कैंची धाम में बाबा नीम करोली के दर्शन करने के लिए देश दुनिया से श्रद्धालु आते हैं. सुबह के समय से मंदिर के कपाट खुलने से लेकर मेले के समापन होने तक नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी सी मंदिर परिसर में बने रहे. बाबा नीम करोली के स्थापना दिवस पर भारी संख्या में श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचे थे.
धामी सरकार की साफ नीति
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार देवभूमि आने वाले यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर काम कर रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार अधिकारियों को इसके चलते निर्देश देते हैं. सीएम धामी का साफ कहना है कि किसी भी यात्री को समस्या का सामना न करना पड़े. जिसके चलते अब कैंची धाम में उमड़े भक्तों के सैलाब के बावजूद भी किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा.
यह भी पढे़ं- भवानीपुर हार को ममता बनर्जी की चुनौती! याचिका दायर करने पहुंची कोलकाता हाईकोर्ट; TMC नेता भी दिखे साथ
