Uttarakhand ka Mausam:उत्तराखंड में मौसम ने अचानक ऐसा रुख बदल लिया है कि ठंड का एहसास होने लगा है. बीते दिनों हुई बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने तापमान में गिरावट ला दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हालात को देखते हुए राज्य के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने को कहा है. जानिए अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा देवभूमि के मौसम का मिजाज?
आज कैसा है उत्तराखड का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार 4 मई को भी राहत के आसार नहीं हैं. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश और 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की आशंका है. इसके अलावा देहरादून, टिहरी और नैनीताल सहित मैदानी इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं और बिजली गिरने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.
देहरादून का मौसम
प्रदेश के मैदानी क्षेत्र के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हो बारिश हो सकती है. राजधानी देहरादून के आसमान में हल्के काले बादल छाए हैं. कई इलाकों में बीती रात बारिश काई इलाकों में पड़े हैं ओले आने वाले 24 घंटे तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का है पूर्वानुमान बारिश होने से तापमान में आई गिरावट. तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार और मंगलवार के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत में तेज हवाओं, बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है. कल यानी मंगलवार के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी इसी तरह के खराब मौसम की चेतावनी दी गई है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता के कारण अगले 72 घंटे पूरे प्रदेश के लिए ‘अति संवेदनशील’ बताए जा रहे हैं, जिसके चलते आपदा प्रबंधन विभाग ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सख्त हिदायत दी है.
तापमान
प्रदेश में मौसम का मिजाज इस कदर बिगड़ा है कि मई की तपती गर्मी में लोगों को भारी जैकेट और गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर होना पड़ा है. रविवार को हुई बारिश के बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है. हरिद्वार के रुड़की में जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा, वहीं टिहरी में न्यूनतम पारा गिरकर 8.4 डिग्री तक पहुंच गया, जिसने कड़ाके की ठंड का अहसास करा दिया.
ये भी पढ़ें: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर ‘नेपाल’ की टेढ़ी नजर! भारत और चीन को भेजा विरोध पत्र; क्या फिर बिगड़ेंगे सीमा के हालात?
