उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक बार फिर बाबतपुर एयरपोर्ट पर नशीले पदार्थों की तस्करी का मामला सामने आया है. बता दें कि पकड़े गए नशीले सामान की कीमत बड़े-बड़े महानगरों में एक करोड़ रुपये प्रतिकिलोग्राम होती है. आरोपी बैग में 25 किलो का नशीला समान ले कर जा रहे थे. तीनों व्यक्ति रविवार की रात में एयर इंडिया एक्सप्रेस से बाबतपुर एयरपोर्ट पर आए थे.
कस्टम विभाग को आरोपियों के व्यवहार पर हुआ शक
दरअसल, थाइलैंड से कुछ यात्री आए थे. बाबतपुर एयरपोर्ट के वायु सीमा शुल्क के लोगों को इन पर शक हुआ. इसके बाद जब इनके बैग को एक्सरे की मशीन से निकाला गया तो उसमें उन्हें कुछ संदिग्ध चीजों की मौजूदगी दिखाई दी, जिसके बाद उनके बैग की खोल कर देखा गया. कस्टम विभाग द्वारा कि गई तालाशी में 12 पैकेट गांजा से भरे हुए बैग मिले थे. बरामद किया गांजा एक विशेष किस्म का गांजा होता है. यह मुख्यत पानी वाले इलाकों में उगाया जाता है.
महिला और पुरुष दोनों शामिल
बता दें कि आरोपी दो पुरुष और महिला है. जांच में पाया गया कि तीनों आरोपियों को कूरियर के रूप में उपयोग किया जा रहा था. तीनों व्यक्तियों की पहचान की जा चुकी है. आरोपियों की पहचान हिमराज रामसिंह सुंदर(गुजरात के जूनागढ़), हीराबेन( वडोदरा) और राज कांतिलाल चौहान के रूप में गई है.
हालांकि, यह पहली बार नही है बाबतपुर एयरपोर्ट पर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले लोग पकड़े गए है. इससे पहले भी कई बार गांजे, सोने और महंगी घड़ियों की तस्करी करने वाले लोगों को पकड़ा गया है. इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने पर कस्टम विभाग ने तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और चालान करा गया है.
ये भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी से जुड़ेंगे यूपी के मदरसे, कराएंगे कामिल और फाजिल की परीक्षा, नौकरी के मिलेंगे मौके
