मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी गए है. मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे कर लेने के बाद में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह दौरा किया गया. बता दें कि यह क्षेत्र प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र में आता है.
बड़े ही खुशी के साथ हुआ आदर
शुक्रवार के दिन पर योगी आदित्यनाथ बाबा विश्वनाथ और काशी कोतवाल काल भैरव गए थे. उन्होंने वहां पर पूरे विधि विधान से पूजा कर जन के कल्याण के लिए कामना की है. वह वाराणसी के कई कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद में काशी कोतवाल पहुंचे थे. वहां मौजूद श्रदालुओं ने उनका स्वागत बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ में किया है. उन्होंने वहाँ पर बाबा का आशीर्वाद भी लिया था. हालांकि, बाबा का अभिवादन करने के लिए मुख्यमंत्री ने भी अपने हाथ जोड़े.
कई नेताओं ने दिया साथ
काशी कोतवाल में दर्शन करने के बाद में मु्ख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम गए. वहां उन्होंने गर्भगृह में जाकर देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए षोडशोपचार पूजन किया. वहां मौजूद भक्तों ने 12 साल पूरा होने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी. साथ ही पूरा हॉल हर-हर महादेव बोलकर भक्ति में लीन होते दिखाई दिया. इस दर्शन में केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही नहीं, बल्कि डॉ. दयाशंकर मिश्र, मंत्री रविंद्र जायसवाल, सुशील सिंह, नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव और अवधेश सिंह भी शामिल थे. सभी के देश की उन्नति और सुख समृद्धि के लिए काल भैरव और बाबा विश्ननाथ के चरणों में वंदना की.
ये भी पढ़ें: टिकट दावेदारों का होगा इंटरव्यू! चंद्रशेखर आजाद का बड़ा मास्टरप्लान; अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में ASP
