पश्चिम बंगाल में मतगणना जारी है, रुझानों के मुताबिक बीजेपी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है. जिसको लेकर बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारियां तेज हो गई हैं, शाम को पीएम मोदी मुख्यालय पहुंचेंगे.

बीजेपी मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है. पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनावों के रुझानों के मुताबिक बीजेपी दोनों राज्यों में अपनी सरकार बनाने जा रही है. इसी को देखते हुए अब बीजेपी के मुख्यालय पर भी जश्न की तैयारियां तेज हो गई हैं. पश्चिम बंगाल में पार्टी सरकार बना रही है और इस बड़ी की जश्न मनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.
बंगाल में बीजेपी काफी आगे
जानकारी के मुताबिक राज्यों में होने वाली जीत का जश्न मनाने के लिए और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए पीएम मोदी भी आज शाम को बीजेपी मुख्यालय पहुंचने वाले हैं. आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर बीजेपी 188 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है और बहुमत के आंकड़े यानी 148 सीटों को काफी पूछे छोड़कर आगे निकल चुकी है. आपको बता दें कि बंगाल में एक सीट पर चुनाव टल गया है.
असम में हैट्रिक को तैयार बीजेपी
आपको बता दें कि बंगाल के साथ असम में भी बीजेपी हैट्रिक लगाने को तैयार दिख रही है, यहां 126 सीटों में से 99 सीटों पर भाजपा और सहयोगी आगे चल रहे हैं. इन जीतों को देखते हुए बीजेपी के मुख्यालय में एक कार्यक्रम को आयोजित किया गया है. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी शाम को लगभग 6.30 बजे भाजपा मुख्यालय में पहुंचेंगे और इसकी तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई हैं.
बंगाल पर टिकी पूरे देश की नजरें
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के चुनाव पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं. बंगाल में सामने आ रहे रुझानों ने कई दिग्गजों को भी परेशानी में डाला है. भवानीपुर की सीट पर बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच में हर राउंड के बाद मुकाबला बढ़ता दिखाई दे रहा है. आपको बता दें कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं, क्योंकि बीजेपी काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है.
यह भी पढ़ें- जालौन में भीषण सड़क हादसा! आगे चल रहे वाहन में घुसी कार; 6 की मौत और 4 घायल
