राजस्थान के सीकर में पुरानी रंजिश ने भयानक रूप ले लिया है. दरअसल, यहां पर सोते समय एक परिवार पर धारदार हथियार से हमला किया गया है, जिसके कारण सभी लोगों बुरी तरीके से जख्मी हो गए है. साथ ही घर के मुखिया की मौत हो गई है. पूरा मामला सीकर के रामगढ़ शेखावटी के तिहावली गांव की है.
रात 12 बजे के करीब में हुआ हमला
मामले की जानकारी के अनुसार, परिवार पर हमला रविवार रात 12 बजे के करीब में हुआ था. पूरा परिवार उस समय सो रहा था. इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों को लेकर घर में घुस जाते हैं और परिवार पर हमला करना शुरू कर देते है. इस हमले में घर के मुखिया प्रकाश सिंह की मौके पर ही मौत हो जाती है.
पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी फिर भी वह 3 घंटे लेट आए, जिसके कारण प्रकाश सिंह की मौत हो गई. परिवार वालों ने रिश्तेदार को फोन किया, जिसके बाद उन लोगों ने बाकी के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. इस हमले में परिवार के मुखिया प्रकाश सिंह की मौत और उनकी पत्नी, मां और बेटे बुरी तरीके से घायल हो गए है. बेटे की हालत गंभीर होने के कारण उसे सीकर जयपुर में भर्ती कराया गया है. वहीं, बाकी के घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलग-अलग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.
गांव के सरपंच प्रतिनिधि पर आरोप
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . परिवार ने आरोप लगाया हैं कि गांव के सरपंच प्रतिनिधि और परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ ऐसा किया है. मामले की गंभीरता और तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही आरोपियों की जांच जल्द से जल्द की जा रही है.
ये भी पढ़ें: जालौन में भीषण सड़क हादसा! आगे चल रहे वाहन में घुसी कार; 6 की मौत और 4 घायल
