पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस मामले में जांच करते हुए आसपास इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं और बीजेपी ने राज्य में बड़ी जीत हासिल की है. चुनाव के बाद भी राज्य में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है. बुधवार को देर शाम बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में चंद्रनाथ के रथ के ऊपर 4 राउंड फायरिंग की गई.
इलाज के दौरान हुई मौत
जानकारी के मुताबिक फायरिंग की घटना में चंद्रनाथ और उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान चंद्रनाथ की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ की गाड़ी सड़क के बीच में रुकवई गई और इस वारदात को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि एक कार और एक बाइकचंद्रनाथ की कार का पीछा कर रहे थे.
कार को ओवरटेक करके मारी गोली
पीछा कर रही कार ने चंद्रनाथ की कार को ओवरटेक किया और बाइक सवार हमलावरों ने उनके ऊपर गोली चलाई. हालांकि इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है. पुलिस जशोर रोड पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. अभी तक की जानकारी को पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से जुटाया है. बताया जा रहा है कि हमलावरों की बाइक में नंबर प्लेट भी मौजूद नहीं थी.
अस्पताल पहुंचे शुभेंदु अधिकारी
इस घटना में चंद्रनाथ को कई गोलियां लगी हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और इलाके में घेराबंदी करके जांच शुरू कर दी. पुलिस मामले में जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके. घटना की जानकारी मिलने पर शुभेंदु अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं और मामले में जानकारी ली है.
यह भी पढ़ें- एक्स गर्लफ्रेंड से मांग रहा था माफी! तीसरी मंजिल से कूदकर युवक-युवती की मौत; पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी
