पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार एक्शन में दिख रही है. राज्य में सार्वजनिक जगहों पर अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. यूपी की तरह ही बंगाल में भी बुलडोजर कार्रवाई शुरू हुई है.

बंगाल में बुलडोजर एक्शन
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन हो गया है. बीजेपी सरकार सत्ता में आने के कुछ दिनों बाद ही एक्शन में दिख रही है. सरकार राज्य में सार्वजनिक जगहों पर अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. बंगाल की सड़कों पर बुलडोजर नजर आने लगे हैं. आपको बता दें कि कोलकाता और उसके आसपास के मेट्रोपॉलिटन इलाकों में अवैध ढांचों और सड़क किनारे बनी दुकानों के ऊपर बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है.
अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई
उत्तर प्रदेश की तरह ही बंगाल में भी अब बुलडोजर एक्शन देखा जा रहा है. राज्य सरकार कोलकाता के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों से अवैध इमारतों को गिरा रही है. साथ ही बिना इजाजत के बैठे हुए फेरीवालों को भी हटा रही है. इस कार्रवाई के तहत सोमवार को हावड़ा के अधिकारियों ने नगर निगम के वार्ड नंबर 44 में एक अवैध G+5 इमारत को गिराना शुरू कर दिया है.
अतिक्रमण के विरोध में शुभेंदु सरकार
अधिकारियों के मुताबिक इस इमारत को सिर्फ G+1 निर्माण की ही परमिशन दी गई थी. यह कार्रवाई हावड़ा और सियालदह रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को देर रात में शुरू की गई थी और रविवार को तड़के खत्म हुई है उसके बाद यह बुलडोजर एक्शन हुआ है. आपको बता दें कि बंगाल की शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार लगातार राज्य में अतिक्रमण विरोध अभियान चला रही है.
ये तो बस शुरुआत- दिलीप घोष
इस कार्रवाई को लेकर बंगाल के मंत्री दिलीप घोष का कहना है कि पूरे बंगाल राज्य में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ होने वाली बड़ी कार्रवाई के लिए यह बस एक शुरुआत है. आपको बता दें कि बंगाल में शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन शनिवार रात को हावड़ा रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ था, जो कि अब पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त हो गया है.
यह भी पढ़ें- पटना में पुलिस का बड़ा एक्शन! कैश वैन लूट मामले में आरोपी का एनकाउंटर; 24 घंटों में 2 को मारी गोली
