झांसी के मऊरानीपुर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक विवाहित महिला अपने से डेढ़ गुना ज्यादा उम्र के शख्स के साथ फरार हो गई है. फरार होने के साथ वह घर से कई लाख रुपये और जेवर लेकर भाग गई है. मामले के बाद से पीड़ित पति पुलिस से न्याय की मांग करते हुए दिखाई दे रहा है.
तीसरे व्यक्ति के जीवन में आने के रिश्ते में दरार
जानकारी के अनुसार पीड़ित पति पुष्पेंद्र की शादी 2024 में करिश्मा का संग में हुई थी. शुरू में माहौल पूरी तरीके से सामान्य लग रहा था. हालांकि, थोड़े दिन बाद उनके परिवारिक जीवन में दरार आने लगी. यह दरार किसी तीसरे व्यक्ति के जीवन में आने के बाद दिखाई दे रही थी.
दोनों के रिश्ते का विरोध
दरअसल, किशोरपुर गांव 55 वर्षीय प्रधान वीरेंद्र पाठक उनके घर आने लगा था. जैसे ही उसका घर आना जाना शुरू हुआ, दोनों पति पत्नी के बीच में तनाव दिखाई देने लगा. पति ने बताया कि प्रधान और उसकी पत्नी में नजदीकियां बढ़ने लगी. कई बार पुष्पेंद्र ने दोनों के रिश्ते का विरोध किया. हालांकि, इसके बावजूद दोनों एक दूसरे के साथ बात करते और मिलते दिखाई देते थे.
नकद और सोना चांदी लेकर फरार
29 अप्रैल के दिन में पत्नी और प्रधान ने बड़ा कदम उठाया. पति के गैरमौजूदगी में पत्नी अपने प्रेमी संग भाग गई. हद तो तब हो गई, जब पत्नी घर से भागने के साथ घर में रखे हुए 2 लाख 40 हजार नकद और सोना चांदी लेकर भाग गई. मोहल्ले वालों ने बताया कि वह दोनों साथ में कहीं जा रही थे, जिससे की पति का शक और गहरा हो गया.
हर एंगल से की जा रही मामले की जांच
पुष्पेंद्र ने बताया कि उसने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है. पुलिस ने उसे आश्वासन दिया हैं कि जल्द से जल्द मामले की जांच की जाएंगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: मुंबई में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा वार! NCB ने 1,745 करोड़ की कोकीन को किया जब्त; एजेंसी लगातार कर रही कार्रवाई
