मुंबई में NCB ने कार्रवाई करते हुए एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान NCB ने 349 किलो हाई-ग्रेड कोकीन को जब्त किया है.

मुंबई में NCB की बड़ा कार्रवाई
मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़े इंटरनेशनल मादक पदार्थ तस्करी गिरोह पर कार्रवाई की है. इस कार्रवाई को करते हुए NCB ने 349 किलो हाई-ग्रेड कोकीन को जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक जब्त और बरामद किए गए ड्रग्स की कीमत लगभग 1,745 करोड़ रुपए आंकी गई है. NCB की इस कार्रवाई को ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है.
1,745 करोड़ की कोकीन जब्त
अधिकारियों ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि यह ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले हुए तस्करी गिरोह को तोड़ने की उम्मीद के साथ किया गया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने X पोस्ट में जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि NCB ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुंबई में 349 किलोग्राम हाई क्वालिटी वाली कोकीन को जब्त किया है. इसकी कीमत लगभग 1,745 करोड़ रुपए बताई जा रही है.
NCB को गृहमंत्री ने दी बधाई
गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि सरकार नशीले पदार्थों के कोर्टेल को पूरी तरह से खत्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में NCB ने बॉटम-टू-टॉप की रणनीति अपनाई है. इस दौरान एक छोटे कंसाइमेंट से सुराग लिया गया और उसके तहत पूरे बड़े नेटवर्क तक पहुंच बनाई गई. अमित शाह ने इस ऑपरेशन की सफलता पर NCB को बधाई दी है.
लगातार चलाया जा रहा ऑपरेशन
इस ऑपरेशन को लेकर NCB को बधाई देते हुए अमित शाह ने कहा कि यह ऑपरेशन देश में ड्रग्स के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूत करेगा. आपको बता दें कि NCB लगातार नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. जिसके चलते कई बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा चुका है. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही एक बड़े ड्रग माफिया सलीम डोला को तुर्की से भारत में लाया गया था.
यह भी पढे़ं- गुजरात में हैवानियत की हदें पार! बुगुर्ज महिला की हत्या कर काटे पैर; चांदी का कड़ा लूट आरोपी फरार
