राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में घर से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपने घर में 15 खतरनाक कुत्तों को पाल रखा था.

पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा कर लिया है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि चोरी के मामले में घर में काम करने वाली नौकरानी ही आरोपी निकली. बताया जा रहा है कि आरोपी ने चोरी के बाद पुलिस से बचने के लिए अपने घर में लगभग 15 बेहद खतरनाक कुत्तों को पाल रखा था. पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है.
रजाइयों के नीचे छिपी थी आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी का तलाशी के दौरान वह घर में रजाइयों के नीचे छिपी हुई मिली. पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में जांच के दौरान लगभग 2 किलो सोना ट्रेस किया गया है. पुलिस ने बताया कि 45 साल की सोना उर्फ सोनिया एक घर में काम करती थी. अप्रैल महीने में उसी घर से गहने और नकदी के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी.
घर में पाल रखे थे 15 कुत्ते
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद ली. जिसके बाद जांच करते हुए पुलिस की पहुंच आरोपी तक हो गई. पुलिस जांच में सामने आया कि घर में काम करने वाली नौकरानी ने मौका देखकर घर से नकदी और सोने के गहने गायब कर दिए. चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर में छिपकर रहने लगी. पुलिस से बचने के लिए उसने अपने घर में लगभग 15 खतरनाक कुत्तों को पाल लिया.
सोने को रखा बैंक में गिरवी
घर में कुत्ते होने के कारण कोई भी आसानी से घर में नहीं जा सकता था. आरोपी द्वारा पाले गए कुत्तों में पिटबुल, अमेरिकन बुली और हाइब्रिड नस्ल के कुत्ते शामिल थे. पुलिस की टीम ने कुत्ते से निपटने का इंतजाम करके घर में छापेमारी की और रजाइयों के नीचे छिपी हुई आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किए गहनों को बैंकों और फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रख दिया है.
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
आरोपी ने बताया कि सोना गिरवी रखने के बाद उसने करीब 5 लाख रुपये का लोन लिया. पुलिस को अब तक 15 गोल्ड लोन अकाउंट्स का पता चला है. पुलिस ने जांच के दौरान लगभग 2 किलो सोना ट्रेस किया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 1 लाख रुपए उसके घर से बरामद कर लिए हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें- मुंबई में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा वार! NCB ने 1,745 करोड़ की कोकीन को किया जब्त; एजेंसी लगातार कर रही कार्रवाई
