महाराष्ट्र के ठाणे में 12 साल पुराने हत्या और अपहरण मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड को भी बरामद कर लिया है.

12 साल पुराने मामले का खुलासा
महाराष्ट्र के ठाणे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सालों से गुमशुदगी की फाइलों में दबा हुआ एक केस अचानक से खौफनाक हकीकत के साथ सामने आ गया. सोशल मीडिया पर रील स्टार के नाम से फेमस एक व्यक्ति हत्यारा निकला. क्राइम ब्रांच ने 12 साल पहले हुए अपहरण और हत्या के मामले में खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
संदिग्ध से पूछताछ में हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक साल 2014 में डोंबिवली के दावड़ी इलाके में एक 23 साल का युवक अचानक लापता हो गया था. जिसके बाद परिवार ने उसकी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिला. जिसके बाद यह मामला ठंडा हो गया. अब हाल ही में मिली एक गुप्त सूचना के बाद इस केस ने एक नया मोड़ ले लिया है. सूचना के बाद क्राइम ब्रांच ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिससे पूरे कांड का खुलासा हो गया.
4 अक्टूबर 2014 को हुआ था अपहरण
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता लगा कि 4 अक्टूबर 2014 में करण बागुल नाम के युवक को किडनैप करके दावडी में मौजूद पाटील के ऑफिस लाया गया था. जिसके बाद वहां मौजूद आरोपी ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या करने के बाद आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए शव को कार में डालकर बारवी डैम के पास जंगल में फेंक दिया.
लोहे की रॉड भी बरामद
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 55 साल के सुरेंद्र पांडुरंग पाटील, चंद्रकांत गायकर और सुरेश देगालत उर्फ छोटू के रूप में की गई है. पुलिस ने इस मामले में हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड को भी बरामद कर लिया है. इस मामले में जानकारी देते हुए DCP अमर सिंह जाधव ने बताया कि यह केस भले ही 12 साल पुराना था, लेकिन तकनीकी और गुप्त जानकारी के आधार पर इसे सुलझा लिया गया है
यह भी पढ़ें- पुलिस से बचने को पाले 15 खतरनाक कुत्ते! चोरी करने के बाद रजाइयों के नीचे छिपी आरोपी; गिरफ्तार
