गुजरात के अहमदाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर आत्महत्या कर ली. व्यक्ति ने सुसाइड से पहले 6 मिनट का वीडियो भी बनाया था. पुलिस ने वीडियो के आधार पर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर की आत्महत्या
गुजरात के अहमदाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अहमदाबाद के राणीप इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों और आर्थिक धोखाधड़ी से तंग आकर 22 मार्च को आत्महत्या कर ली थी. मृतक की पहचान दशरथ के रूप में की गई है. आत्महत्या से पहले व्यक्ति ने एक वीडियो बनाया था, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था.
सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
पुलिस ने मामला दर्ज करके फरार चल रही उसकी पत्नी भगवती को गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी थी. आपको बता दें कि आत्महत्या से पहले व्यक्ति ने 6 मिनट का एक वीडियो बनाया था और 2 पेज का सुसाइड नोट लिखा था. इस दौरान व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी के दूसरे लोगों के साथ अवैध संबंध हैं. जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति की पत्नी को गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई शुरू की.
‘मुझे माफ कर देना’
व्यक्ति ने कहा कि ‘मैं आत्महत्या कर रहा हूं, क्योंकि मेरी पत्नी के कई लोगों के साथ अवैध संबंध थे, जिनका मुझे उसके मोबाइल नंबर के स्टेटमेंट से पता चला. इसके बाद भी मैंने अपने 25 लाख रुपये खर्च करके उससे सुलह कर ली और उसे वापस ले आया, लेकिन उसके भाई आए और उसे अपने साथ ले गए. व्यक्ति ने आगे लिखा कि मैं अपने बच्चों से बहुत प्यार करता हूं, मुझे माफ कर देगा. मेरी वजह से मेरी मां और भाई को बहुत दुखी रहना पड़ा.
पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार
व्यक्ति ने कहा कि मैं सबसे माफी मांगता हूं. व्यक्ति ने आत्महत्या से पहले अपनी पत्नी के अलावा महेश, लासीबेन, भीखाभाई और सुरेखा के नाम भी लिए थे. पुलिस ने बताया कि इस मामले में पत्नी की जमानत याचिका खारिज होने के बाद वह गांव भाग गई थी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला का मोबाइल भी जब्त कर लिया है.
यह भी पढ़ें- 12 साल पुराने मामले में खुलासा! पुलिस ने गिरफ्तार किए 3 आरोपी; अपहरण के बाद की थी हत्या
