नोएडा में मजदूर दिवस और संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और PAC की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं.

नोएडा में अलर्ट मोड में प्रशासन
नोएडा में हुए मजदूर आंदोलन और आज 1 मई को मजदूर दिवस को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. नोएडा कमिश्नरेट ने संभावित विरोध प्रदर्शन और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संवेदनशील जगहों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम पहले से ही कर रखे हैं. किसी भी तरह की हिंसा को ध्यान में रखते हुए जिले को जोन और सेक्टर में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश के बाद बांट दिया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है.
संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल
मजदूर दिवस को देखते हुए प्रशासन का फोकस है कि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और यह दिन शांति के साथ संपन्न हो जाए. इसको लेकर संवेदनशील इलाकों की पहचान करके भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और हिंसा न होने देने के कारण गौतम बुद्ध नगर को 11 जोन और लगभग 49 सेक्टर में बांटा गया है.
8 मई तक धारा 163 लागू
आपको बता दें कि नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर हर इलाके में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है. सभी जोन में अधिकारियों को तैनात किया गया है. जिससे स्थिति खराब होने पर तुरंत फैसला लिया जा सके. इसी के साथ संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए 30 अप्रैल से 8 मई तक नोएडा में धारा 163 को भी लागू किया गया है.
1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और PAC की 10 कंपनी
आपको बता दें कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इनमें 1000 से अधिक पुलिसकर्मी, कई वरिष्ठ अधिकारी और 10 कंपनियों की PAC शामिल हैं. संवेदनशील इलाकों में विशेष रूप से निगरानी की जा रही है. इसी के साथ महिला पुलिसकर्मियों को भी बड़ी संख्या में तैनात किया गया है. बताया जा रहा है कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाया गया है.
ड्रोन से हो रही निगरानी
जानकारी के मुताबिक 50 से ज्यादा संवेदनशील जगहों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने खुद कई इलाकों का जायजा करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा किया है. कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसी के साथ उन्होंने मजदूर संगठन और आम लोगों से भी अपील की है कि वे कानून का पालन करें और किसी भी तरह की अफवाह में न आएं.
नोएडा प्रशासन इस बार किसी भी तरह की अव्यवस्था या फिर हिंसा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयारी करके बैठा है. भारी संख्या में पुलिस बल और कंपनियों की तैनाती की गई है. इसी के साथ कई इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है.
यह भी पढ़ें- ‘मुझे माफ कर देना…’, पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर पति ने किया सुसाइड; बनाया 6 मिनट का वीडियो
