1 मई 2026 से देश में घरेलू गैस के दाम से लेकर डिलीवरी में नए नियम लाए गए है. नए नियम को लागू करने की वजह कई सारी है. दरअसल, डिलीवरी के समय में डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड(डीएसी) के नियम को जारी किया गया है.
क्या है नया नियम
यह एक ओटीपी सिस्टम है. इसमें व्यक्ति को डिलीवरी के समय में ओटीपी मिलेगा. यह ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा. अगर आप डिलीवरी बॉय को वह नंबर नहीं बताएंगे, तो गैस भी नहीं दिया जाएगा.
पहले क्या था नियम
पहले के समय लोग रशीद या ब्लू बुक को दिखाकर सिंलेडर ले लिया करते थे. हालांकि, 1 मई से यह नियम चेंज कर दिया गया. इस नियम को लागू करने का मुख्य उद्देश्य सब्सिडी वाली गैस का दुरुपयोग होने को रोकने के लिए किया गया है.
बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए सलाह
अपने रजिस्टर्ड नंबर को हमेशा ऑन रखें.
डिलीवरी के समय में ओटीपी देने के लिए तैयार रहे.
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को ऑन रखें.
बुकिंग से पहले बुकिंग गैप को अवश्य चेक करें.
बता दें कि बुकिंग गैप के नियमों में वॉर के समय में बदलाव किया गया है. पहले के समय के गैप को चेंज कर दिया गया है. शहरों में बुकिंग के गैप का नियम 21 दिन से बढ़ाकर 25 कर दिया गया है. वहीं, बात करें ग्रामीण क्षेत्रों की, तो उसमें यह गैप 45 दिन का कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: 22 साल की पत्नी 55 साल के प्रधान संग फरार, पति के घर से चोरी किए लाखों के पैसे और गहने
