मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक फिल्मी कहानी जैसा मामला सामने आ रहा है. जहां एक युवक दूल्हे को मंडप में छोड़ अपने प्रेमी के वरमाला डालते हुए दिखाई दी. हालांकि, इस मामले से पूरे इलाके और दूल्हा पक्ष के लोगों में गुस्से का माहौल है.
दुल्हन वरमाला लेकर दूल्हे की ओर बढ़ी
जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ थाना का है. परासिया से एक युवक अपनी बारात लेकर दुल्हन से शादी करने के लिए मुजावर गया था. बड़े ही धूम धाम से बारात का स्वागत किया. हालांकि, कुछ देर में मामला ऐसा हो जाएगा किसी ने सोचा नहीं था. दरअसल, सभी कुछ एकदम सही चल रहा था. दूल्हा स्टेज पर दुल्हन का इंतजार कर रहा था. वहीं, दुल्हन वरमाला लेकर दूल्हे की ओर बढ़ रही थी.
थाने में दर्ज कराई शिकायत
इसी बीच लेकिन दुल्हन ने अचानक से पंडाल में खड़े अपने प्रेमी में गले में माला डाल दिया और उससे गले लगकर रोने लगी. इतनी ही नहीं वह प्रेमी से लिपट कर रोने लगी. हालांकि, जैसे ही लड़की ने यह किया. दुल्हन पक्ष ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी. दूसरी तरफ दूल्हा पक्ष शादी तोड़कर चला गया. दूल्हा पक्ष ने अंगूठी, पायल और मोबाइल वापस लेकर शादी तोड़ दी. साथ ही समाज में उनके अपमान के लिए उमरेठ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई.
काफी सालों से एक दूसरे से प्यार करते
इस मामले के बाद सामने आया कि दुल्हन और उसका प्रेमी काफी सालों से एक दूसरे से प्यार करते थे. परिवार वाले दोनों की शादी के लिए नहीं मान रहे थे. प्रेशर में आकर दुल्हन को शादी के लिए मनवाया गया था, जिसके कारण वह शादी कर रही थी. हालांकि, प्रेमी को देख वह ज्यादा देर परिवार के शादी वाले प्रेशर को झेल नहीं पाई और यह फैसला लिया.
ये भी पढ़ें: अब बिना DAC कोड नहीं मिलेगी गैस, जानें क्या है नया नियम
