आए दिन लोग सोशल मीडिया पर फेसम होने के लिए खतरनाक चीजें करते दिखाई देते हैं. ऐसे में हरियाणा के पानीपत के रहने वाले युवकों के लिए स्टंटबाजी करना खतरनाक साबित हो गया है. दरअसल, एक वीडियो लोगों के बीच में अभी रौब जमाने के लिए डाला गया था. इस वीडियो में युवक बुलेट बाइक से आग उगलने वाला स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही लोगों के बीच में यह वीडियो वायरल हुआ, तो सीआईए-वन की टीम भी एक्शन में आ गई.
साइलेंसर से पटाखे और आग निकालता
ASP हर्षित गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो में एक समीर नामक युवक डंडे पर कपड़ा बांधता है और पेट्रोल से भिगोता है. वहीं, वंश नामक दूसरा युवक बुलेट बाइक के साइलेंसर से पटाखे और आग निकालता है. जैसे ही वह जलते हुए डंडे को साइलेंसर के पास ले जाता है, तो बुलेट से काफी तेज आग की लपटें निकलती, जो कि एक फिल्म के सीन की तरह दिखाई देती है.
अपनी दुकान की पब्लिसिटी को बढ़ाने के लिए किया
जैसे ही यह वीडियो CIA-1 की टीम ने देखी. उन्होंने तुरंत FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वंश की खुद की मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान है. वहीं, समीर वंश की दुकान पर काम करने लगता है. दोनों ने यह जानलेवा स्टंट अपनी दुकान की पब्लिसिटी को बढ़ाने साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किया था.
ASP हर्षित गोयल ने इस मामले में तुरंत सज्ञान लिया है और लोगों और युवाओं से अपील की है कि वह ऐसे खतरनाक स्टंट को न करें. साथ ही बुलेट में पटाखों को न लगवाएं. यह बुजुर्गों के लिए जानलेवा होता है.
ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में शादी बना तमाशा: दूल्हे को छोड़ प्रेमी को पहनाई वरमाला, बिना दुल्हन लौटी बारात
