शेखपुरा से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. नालंदा के शेखपुरा में एक लड़के को इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना भारी पड़ गया. दरअसल, लड़के ने इस्टाग्राम के जरिए एक युवती से दोस्ती की थी. शुरू में दोनों के बीच में ही बाबू- जानू हुआ करता था. बाबू जानू करते-करते दोनों ने मिलने का प्लान बनाया. हालांकि, लड़की ने युवक को बताया कि उसके लिए बाहर निकलना आसान नहीं है. इसी कारण से युवक युवती के बताए हुए जगह पर मिलने चला गया. एक युवती से मिलना उसके लिए इतना घातक होगा. उसने जीवन में नहीं सोचा होगा. आइए जानतें हैं.
पूरा मामला विक्रम नाम के युवक से शुरू होता है. 22 वर्षीय युवक हुस्न के प्रेम जाल में फंसकर युवती से मिलने के लिए चला जाता है. 28 अप्रैल के दिन दोनों रात में चैंटिग करते हुए मिलने का फैसला करता है. अगले दिन विक्रम युवती से मिलने के लिए जा रहा होता कि नालंदा का चोरसुआ गांव में उसे कुछ लोग अगवा कर लेते है.
अगवा करने के बाद आरोपी विक्रम के पिता और रविदास को फोन करते हैं. आरोपी परिवार से 6 लाख रुपये की डिमांड करते हैं. बच्चे की किडनैपिंग की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच जाता है. मामले में असली मोड़ तब आता है जब मामले में मुख्य आरोपी का खुलासा होता है. दरअसल, विक्रम की किडनैपिंग के पीछे उसकी इंस्टाग्राम की दोस्त शामिल थी. पहले उसने युवक को फंसाया. उसके बाद अपने बायफ्रेंड के संग मिलकर इस मामले के अंजाम दिया.
हालांकि, परिवार ने फिरौती और बेटे के अगवा होने की खबर सुनते ही तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. लोकेशन को ट्रैक किया गया, जिसके बाद में पंचाने नदीं के पास में पुलिस की टीम पहुंची. आरोपियों को लेकिन पहले ही खबर मिल गई थी कि पुलिस को मामले की जानकारी मिल गई है, इसकी खबर होते ही अपराधी लोकेशन चेंज करने लगे. हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर ली, जिसके कारण आरोपी युवक को पावापुरी फ्लाईओवर छोड़ कर फरार हो गए.
पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान में पूरे मामले के खुलासा हुआ, जिसके बाद युवती के साथ-साथ उसके गिरोह में शामिल बायफ्रेंड और अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया.
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर रौब दिखाना पड़ा महंगा: बुलेट से आग निकालने पर पुलिस ने कसा शिकंजा
