UP 24 IPS officers transferred: उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है. 24 आईपीएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है. देखिए पूरी लिस्ट
IPS Officer Transfer in UP: योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कर दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार देर रात यूपी के 24 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया. इसमें कई जिलों के कप्तान के साथ-साथ अयोध्या के आईजी भी शामिल हैं. अभिनंदन को सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है. अविनाश पांडेय को मेरठ का एसएसपी बनाया गया है.
24 आईपीएस अफसरों के तबादले


1994 बैच के आईपीएस सुजीत पांडेय को पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाए गए हैं. वहीं, 2001 बैच के आईपीएस प्रवीण कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बनाया गया है. 2003 बैच के आईपीएस अफसर केएस इमैन्युअल को पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस महानिदेशक केजीएसओ उत्तर प्रदेश बनाया गया है. 2007 बैच के आईपीएस अफसर विनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक, डॉ भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद बनाया गया है.
आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी भेजा गया
2011 बैच के आईपीएस आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी बनाया गया है. 2012 बैच के आईपीएस राज करन नैय्यर को अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद बनाया गया है. 2012 बैच के आईपीएस अफसर सोमेन बर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या जोन बनाया गया है. 2012 बैच के आईपीएस संकल्प शर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है.
विपिन टाडा को कानपुर नगर भेजा गया
2012 बैच के आईपीएस विपिन टाडा को संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है. 2012 बैच के आईपीएस अभिषेक यादव को पुलिस उपमहानिरीक्षक एटीएस लखनऊ बनाया गया है. 2012 बैच के आशीष तिवारी को पुलिस उपमहानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाया गया है. 2012 बैच के प्रताप गोपेंद्र यादव को पुलिस उपमहानिरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है.
पुलिस अधीक्षक के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन
2013 बैच के आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाया गया है. 2013 बैच के ख्याति गर्ग को पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी बनाया गया है. 2013 बैच के आईपीएस अफसर यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बस्ती बनाया गया है. 2014 बैच की आईपीएस अफसर चारू निगम को पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर बनाया गया है. 2014 बैच के आईपीएस अभिनंदन को सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है. 2015 बैच के अविनाश पांडेय को मेरठ का एसएसपी बनाया गया है.
रवि कुमार को रायबरेली का एसपी बनाया गया
2015 बैच के आईपीएस अफसर अपर्णा राजत कौशिक को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर बनाया गया है. 2015 बैच के आईपीएस रवि कुमार को पुलिस अधीक्षक रायबरेली बनाया गया है. 2015 बैच के आईपीएस अफसर सुकीर्ति माधव को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत बनाया गया है. 2019 बैच के आईपीएस सर्वानन टी को पुलिस अधीक्षक अमेठी बनाया गया है.
