मुंबई से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 6 साल की मासूम के साथ में एक साल तक स्कूल के चपरासी द्वारा रेप किया जा रहा था. एक साल तक बातों को छिपाने के बाद में आखिरकार परिजनों को बच्ची ने अपने साथ हो रही भयावता को बताया. मामले के बाद से सभी अभिभावकों में आक्रोश का माहौल है. मामला मुंबई के गोवांडी इलाके के नामी स्कूल का है.
1 साल तक किया दुष्कर्म
दरअसल, छात्रा रोजाना स्कूल जाती थी. हालांकि, इसी बीच 45 वर्षीय चपरासी मौके का फायदा उठाकर 6 वर्षीय छात्रा के साथ में दुष्कर्म को अंजाम देता था. करीब एक साल तक चपरासी छात्रा के साथ में दुष्कर्म उसी स्कूल के खाली कमरे में ले जाकर करता था. एक दिन बच्ची ने किसी तरीके से हिम्मत दिखाई और अपने माता पिता को पूरी बातें बता दी.
गोवांडी पुलिस में दर्ज मामला
माता पिता को जैसे ही यह बात पता चली वह पूरी तरीके से घबरा गए. उनकी मासूम एक साल से एक व्यक्ति के हवस को सह रही थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए माता-पिता ने तुरंत गोवांडी पुलिस स्टेशन में मामले को दर्ज करवाया. पुलिस ने तुरंत चपरासी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. हालांकि, इस घिनौने मामले के सामने आने के बाद में गोवांडी पुलिस जांच में लग गई है. साथ ही यह ही पता लगाया जा रहा हैं कि चपरासी और किसी बच्ची को भी अपने हवस का शिकार तो नहीं बना रहा था. स्कूल बच्चों की सुरक्षा पर इस मामले के बाद से काफी गंभीर सवाल खड़े हुए है. एक 45 वर्षीय युवक का 6 वर्षीय बच्ची के साथ में ऐसी हरकत करना समाज की भयावता को दिखाता है.
