कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था. दरअसल, वायरल वीडियो में गर्भवती महिला के संग में एक व्यक्ति अश्लील हरकत करते दिखाई दिया है. सोशल मीडिया पर अभी के समय में इस मामले की चर्चा हो रही है.
वीडियो फेमस होने के बाद लिया गया एक्शन
बता दें कि वायरल वीडियो राजस्थान की राजधानी जयपुर का है. मामला 25 मार्च का बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने उस समय किसी भी तरीके की कार्रवाई नहीं कि लेकिन जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया में लोगों के बीच में चर्चा में आया, तो तुरंत एक्शन लिया गया. CCTV में कैद इस घटना से लोग गुस्से में दिखाई दे रहे हैं.
लापरवाही के आरोप में पुलिसकर्मी सस्पेंड
SHO आशुतोष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए हेड कॉन्स्टेबल साथ ही एक ASI को भी निलंबित कर दिया गया. आशुतोष सिंह ने आरोप लगाया हैं कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही की है. पहले आरोपी को थाने में बुलाया लेकिन बाद में छोड़ दिया.
दोस्त को भी किया गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के मुरैना से आरोपी को डिटेन किया है. आरोपी को हिरासत में रखकर जयपुर में लाया जा रहा है. राहुल के संग में उसके दोस्त सिद्धार्थ को भी हिरासत में लिया गया है. जयपुर में बार-बार ऐसी घटनाओं के आने के बाद में पुलिस एक्शन में आ गई है. युवतियों से सरेआम छेड़छाड़ करने और अश्लील हरकत करने वाले लोगों पर सख्त से सख्त एक्शन लिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: संभल में बुलडोजर कार्रवाई! सरकारी जमीन पर किया था अवैध निर्माण; इमामबाड़ा और ईदगाह को किया ध्वस्त
