दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की AATS की टीम ने मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है. बदमाश के ऊपर उत्तर प्रदेश पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ था.

राजधानी पुलिस की बड़ी सफलता
राजधानी दिल्ली में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की AATS (एंटी-ऑटो थेफ़्ट स्क्वाड) की टीम ने मुठभेड़ के बाद एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है. जिससे वह घायल हुआ है. पुलिस के इस खास ऑपरेशन में गिरफ्तार हुए बदमाश की पहचान मोहम्मद रिजवान के रूप में की गई है.
15 हजार रुपए का था इनाम
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मद रिजवान के ऊपर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था. हालांकि अब इस बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को देर रात में मोहम्मद रिजवान के होने और मूवमेंट की जानकारी मिली थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके के पास बदमाश मौजूद है.
पुलिस की टीम पर की फायरिंग
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए कोशिश शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि जैसे ही पुलिस ने रिजवान को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. इस जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी. जिसके बाद उसे पुलिस ने काबू में कर लिया.
वारदात को अंजाम देने का था इरादा
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद रिजवान दिल्ली में किसी तरह की वारदात को अंजाम देने आया था. जिससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है. फिलहाल पुलिस रिजवान के लगातार पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में रिश्ते शर्मसार! टैक्सी ड्राइवर ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या; खुद भी कर ली आत्महत्या
