लोहरा स्थित मुसहरी टोला निवासी से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर श्रवण तांती के 13 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार की दोनों आंखें फोड़ दी गई है. चौंकाने वाली बात यह हैं कि आंख फोड़ने के पीछे कोई अनजान व्यक्ति नहीं बल्कि खुद उसके चाचा, चाची और चचेरी बहन मिले हुए है.
पहले के विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
जानकारी के अनुसार दस दिन पहले सन्नी बच्चों के साथ में खेल रहा था. उसी बीच में सन्नी ने कंक्रीट का टुकड़ा लेकर फेंका जो कि चचेरे भाई साहिल की आंख में जाकर लग गया. चचेरे भाई की आंख में लगने के बाद में पंचायत को बैठाया गया, जिसके बाद में फैसला हुआ कि साहिल के उपचार का खर्चा सन्नी के घर की तरफ से आएगा. हालांकि, विवाद समाप्त नहीं हुआ.
डॉक्टरों ने कहा- आंख नहीं होगी ठीक
17 अप्रैल को सन्नी घर में अकेले सो रहा था. उसी समय इन लोगों ने सन्नी की जमकर पिटाई की, जिसके कारण उसकी आंखें पूरी तरीके से खराब हो गई. परिवार वाले सन्नी को बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में लेकर गए, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे पटना रेफर किया गया. हालांकि, पटना में डॉक्टरों ने कहा कि सन्नी की आंख ठीक नहीं हो सकती है, जिसके बाद उसे घर वापस लेकर आया गया. सन्नी अपने घर में दो भाई और दो बहनों में से सबसे बड़ा बताया जा रहा है.
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि, अभी तक कई आरोपी गायब है. एक ओर से 4 और दूसरी तरफ से 6 लोगों को आरोपी ठहराया गया है.
ये भी पढ़ें: सरकारी पिस्तौल की कर रहे थे सफाई, अचानक चल गई गोली; फगवाड़ा DSP की मौत
