Uttarakhand Weather:उत्तराखंड के मौसम में इन दिनों बिल्कुल बदला हुआ है, जहां बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के पावन अवसर पर आज प्रदेश भर में आसमान साफ रहेगा. हालांकि, मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 24 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और बर्फबारी की वापसी होगी. दूसरी ओर, देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में सूरज के तेवर तल्ख बने रहेंगे और तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक ऊपर जा सकता है.
मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार यानी 26 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. जिसका सीधा असर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में दिखेगा. आंधी-तूफान के साथ बारिश और बर्फबारी की वापसी होगी. वहीं निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना रहेगा. जिन जिलों में आज बारिश होगी, उनमें नैनताल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, देहरादून, उत्तर काशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली शामिल है.
इस मौसमी उथल पुथल के बीच आज यानी 23 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क और पूरी तरह साफ रहने वाला है. हालांकि, यह राहत केवल आज रात तक ही सीमित रहने वाली है, क्योंकि 24 अप्रैल की सुबह से ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है. इस विक्षोभ के सक्रिय होते ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में मौसम फिर से बदल सकता है. रात के समय इन ऊंचे क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि दिन के समय मैदानी इलाकों में सूरज की तपिश लोगों को परेशान करेगी.
खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है. लगातार हो रही बर्फबारी ने प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केदारनाथ और बदरीनाथ में जमी बर्फ को साफ करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ गर्म कपड़े और जरूरी दवाइयां जरूर रखें, क्योंकि पहाड़ों पर सुबह-शाम कड़ाके की ठंड बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग, 152 सीटों पर हो रहा मतदान; 44 हजार से ज्यादा बूथों पर लोग दे रहे वोट
