बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार के फ्लोर टेस्ट के लिए सदन में एक विशेष बैठक बुलाई गई. इस बैठक के दौरान तेजस्वी यादव ने ऐसा बयान दिया कि सदन में हंगामा होने लगा.

तेजस्वी यादव का नीतीश और बीजेपी पर निशाना
बिहार में नीतीश युग खत्म हो गया है. राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने कार्यभार संभाला है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार के फ्लोर टेस्ट के लिए सदन में एक विशेष बैठक बुलाई गई. इस दौरान बैठक में कुछ ऐसा हुआ कि अब इसकी चर्चा होने लगी है. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और बीजेपी के ऊपर निशाना साधा है.
नेताओं का दावा था कि नीतीश ही सीएम रहेंगे- तेजस्वी
बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए बीजेपी और नीतीश के ऊपर निशाना साधा है. सदन में कार्रवाई शुरू होने से पहले तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी ने एक-दूसरे का अभिवादन किया. जिसके बाद सदन में चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय जनता दल यूनाइटेड के नेता दावा कर रहे थे कि बिहार में नीतीश कुमार ही मुख्मंत्री रहेंगे.
नीतीश जी को फिनिश कर दिया- तेजस्वी
उन्होंने कहा कि दावा कर रहे थे, लेकिन उन्हें बीजेपी ने पद पर नहीं रहने दिया. तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान ही हमने देखा कि JDU के नेता कह रहे थे 25 से 30 फिर से नीतीश. तेजस्वी ने कहा कि लेकिन हमने पहले ही कहा था कि बीजेपी के लोग नीतीश जी को मुख्यमंत्री के पद पर नहीं रहने देंगे और आखिर वही हुआ. नीतीश जी को अब फिनिश कर दिया गया है.
सदन में हुआ जोरदार हंगामा
सदन में तेजस्वी के इस बयान को लेकर सत्तापक्ष के विधायकों ने आपत्ति जताई है. जिससे सदन में काफी हंगामा भी हुआ. हंगामे के बीच ही तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बधाई भी दी. तेजस्वी ने कहा कि एक सिलेक्टेड मुख्यमंत्री ने एक इलेक्टेड मुख्यमंत्री को हटा दिया. हमें इस बात की बेहद खुशी है कि वे लालू की पाठशाला से ही निकले हैं. तेजस्वी का अब यह बयान काफी चर्चा में आ गया है.
यह भी पढ़ें- बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरा कपल, छत पर मिली शराब की बोतल और कपड़े; जांच में जुटी पुलिस
